الصافات

As-Saaffaat

Those drawn up in Ranks · Surah 37 · Ayahs: 182 · Meccan

Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. وَٱلصَّٰٓفَّٰتِ صَفّٗا

    Open ayah 37:1

    गवाह है परा जमाकर पंक्तिबद्ध होनेवाले;

  2. فَٱلزَّٰجِرَٰتِ زَجۡرٗا

    Open ayah 37:2

    फिर डाँटनेवाले;

  3. فَٱلتَّٰلِيَٰتِ ذِكۡرًا

    Open ayah 37:3

    फिर यह ज़िक्र करनेवाले

  4. إِنَّ إِلَٰهَكُمۡ لَوَٰحِدٞ

    Open ayah 37:4

    कि तुम्हारा पूज्य-प्रभु अकेला है।

  5. رَّبُّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا وَرَبُّ ٱلۡمَشَٰرِقِ

    Open ayah 37:5

    वह आकाशों और धरती और जो कुछ उनके बीच है सबका रब है और पूर्व दिशाओं का भी रब है

  6. إِنَّا زَيَّنَّا ٱلسَّمَآءَ ٱلدُّنۡيَا بِزِينَةٍ ٱلۡكَوَاكِبِ

    Open ayah 37:6

    हमने दुनिया के आकाश को सजावट अर्थात तारों से सुसज्जित किया, (रात में मुसाफ़िरों को मार्ग दिखाने के लिए)

  7. وَحِفۡظٗا مِّن كُلِّ شَيۡطَٰنٖ مَّارِدٖ

    Open ayah 37:7

    और प्रत्येक सरकश शैतान से सुरक्षित रखने के लिए

  8. لَّا يَسَّمَّعُونَ إِلَى ٱلۡمَلَإِ ٱلۡأَعۡلَىٰ وَيُقۡذَفُونَ مِن كُلِّ جَانِبٖ

    Open ayah 37:8

    वे (शैतान) 'मलए आला' की ओर कान नहीं लगा पाते और हर ओर से फेंक मारे जाते है भगाने-धुतकारने के लिए।

  9. دُحُورٗاۖ وَلَهُمۡ عَذَابٞ وَاصِبٌ

    Open ayah 37:9

    और उनके लिए अनवरत यातना है

  10. إِلَّا مَنۡ خَطِفَ ٱلۡخَطۡفَةَ فَأَتۡبَعَهُۥ شِهَابٞ ثَاقِبٞ 

    Open ayah 37:10

    किन्तु यह और बात है कि कोई कुछ उचक ले, इस दशा में एक तेज़ दहकती उल्का उसका पीछा करती है

  11. فَٱسۡتَفۡتِهِمۡ أَهُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَم مَّنۡ خَلَقۡنَآۚ إِنَّا خَلَقۡنَٰهُم مِّن طِينٖ لَّازِبِۭ

    Open ayah 37:11

    अब उनके पूछो कि उनके पैदा करने का काम अधिक कठिन है या उन चीज़ों का, जो हमने पैदा कर रखी है। निस्संदेह हमने उनको लेसकर मिट्टी से पैदा किया।

  12. بَلۡ عَجِبۡتَ وَيَسۡخَرُونَ

    Open ayah 37:12

    बल्कि तुम तो आश्चर्य में हो और वे है कि परिहास कर रहे है

  13. وَإِذَا ذُكِّرُواْ لَا يَذۡكُرُونَ

    Open ayah 37:13

    और जब उन्हें याद दिलाया जाता है, तो वे याद नहीं करते,

  14. وَإِذَا رَأَوۡاْ ءَايَةٗ يَسۡتَسۡخِرُونَ

    Open ayah 37:14

    और जब कोई निशानी देखते है तो हँसी उड़ाते है

  15. وَقَالُوٓاْ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٞ مُّبِينٌ

    Open ayah 37:15

    और कहते है, 'यह तो बस एक प्रत्यक्ष जादू है

  16. أَءِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابٗا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبۡعُوثُونَ

    Open ayah 37:16

    क्या जब हम मर चुके होंगे और मिट्टी और हड्डियाँ होकर रह जाएँगे, तो क्या फिर हम उठाए जाएँगे?

  17. أَوَءَابَآؤُنَا ٱلۡأَوَّلُونَ

    Open ayah 37:17

    क्या और हमारे पहले के बाप-दादा भी?'

  18. قُلۡ نَعَمۡ وَأَنتُمۡ دَٰخِرُونَ

    Open ayah 37:18

    कह दो, 'हाँ! और तुम अपमानित भी होंगे।'

  19. فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٞ وَٰحِدَةٞ فَإِذَا هُمۡ يَنظُرُونَ

    Open ayah 37:19

    वह तो बस एक झिड़की होगी। फिर क्या देखेंगे कि वे ताकने लगे है

  20. وَقَالُواْ يَٰوَيۡلَنَا هَٰذَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ 

    Open ayah 37:20

    और वे कहेंगे, 'ऐ अफ़सोस हमपर! यह तो बदले का दिन है।'

  21. هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ ٱلَّذِي كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ

    Open ayah 37:21

    यह वही फ़ैसले का दिन है जिसे तुम झुठलाते रहे हो

  22. ۞ٱحۡشُرُواْ ٱلَّذِينَ ظَلَمُواْ وَأَزۡوَٰجَهُمۡ وَمَا كَانُواْ يَعۡبُدُونَ

    Open ayah 37:22

    (कहा जाएगा) 'एकत्र करो उन लोगों को जिन्होंने ज़ुल्म किया और उनके जोड़ीदारों को भी और उनको भी जिनकी अल्लाह से हटकर वे बन्दगी करते रहे है।

  23. مِن دُونِ ٱللَّهِ فَٱهۡدُوهُمۡ إِلَىٰ صِرَٰطِ ٱلۡجَحِيمِ

    Open ayah 37:23

    फिर उन सबको भड़कती हुई आग की राह दिखाओ!'

  24. وَقِفُوهُمۡۖ إِنَّهُم مَّسۡـُٔولُونَ

    Open ayah 37:24

    और तनिक उन्हें ठहराओ, उनसे पूछना है,

  25. مَا لَكُمۡ لَا تَنَاصَرُونَ

    Open ayah 37:25

    'तुम्हें क्या हो गया, जो तुम एक-दूसरे की सहायता नहीं कर रहे हो?'

  26. بَلۡ هُمُ ٱلۡيَوۡمَ مُسۡتَسۡلِمُونَ

    Open ayah 37:26

    बल्कि वे तो आज बड़े आज्ञाकारी हो गए है

  27. وَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٖ يَتَسَآءَلُونَ

    Open ayah 37:27

    वे एक-दूसरे की ओर रुख़ करके पूछते हुए कहेंगे,

  28. قَالُوٓاْ إِنَّكُمۡ كُنتُمۡ تَأۡتُونَنَا عَنِ ٱلۡيَمِينِ

    Open ayah 37:28

    'तुम तो हमारे पास आते थे दाहिने से (और बाएँ से)'

  29. قَالُواْ بَل لَّمۡ تَكُونُواْ مُؤۡمِنِينَ

    Open ayah 37:29

    वे कहेंगे, 'नहीं, बल्कि तुम स्वयं ही ईमानवाले न थे

  30. وَمَا كَانَ لَنَا عَلَيۡكُم مِّن سُلۡطَٰنِۭۖ بَلۡ كُنتُمۡ قَوۡمٗا طَٰغِينَ 

    Open ayah 37:30

    और हमारा तो तुमपर कोई ज़ोर न था, बल्कि तुम स्वयं ही सरकश लोग थे

  31. فَحَقَّ عَلَيۡنَا قَوۡلُ رَبِّنَآۖ إِنَّا لَذَآئِقُونَ

    Open ayah 37:31

    अन्ततः हमपर हमारे रब की बात सत्यापित होकर रही। निस्संदेह हमें (अपनी करतूत का) मजा़ चखना ही होगा

  32. فَأَغۡوَيۡنَٰكُمۡ إِنَّا كُنَّا غَٰوِينَ

    Open ayah 37:32

    सो हमने तुम्हे बहकाया। निश्चय ही हम स्वयं बहके हुए थे।'

  33. فَإِنَّهُمۡ يَوۡمَئِذٖ فِي ٱلۡعَذَابِ مُشۡتَرِكُونَ

    Open ayah 37:33

    अतः वे सब उस दिन यातना में एक-दूसरे के सह-भागी होंगे

  34. إِنَّا كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ

    Open ayah 37:34

    हम अपराधियों के साथ ऐसा ही किया करते है

  35. إِنَّهُمۡ كَانُوٓاْ إِذَا قِيلَ لَهُمۡ لَآ إِلَٰهَ إِلَّا ٱللَّهُ يَسۡتَكۡبِرُونَ

    Open ayah 37:35

    उनका हाल यह था कि जब उनसे कहा जाता कि 'अल्लाह के सिवा कोई पूज्य-प्रभु नहीं हैं।' तो वे घमंड में आ जाते थे

  36. وَيَقُولُونَ أَئِنَّا لَتَارِكُوٓاْ ءَالِهَتِنَا لِشَاعِرٖ مَّجۡنُونِۭ

    Open ayah 37:36

    और कहते थे, 'क्या हम एक उन्मादी कवि के लिए अपने उपास्यों को छोड़ दें?'

  37. بَلۡ جَآءَ بِٱلۡحَقِّ وَصَدَّقَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

    Open ayah 37:37

    'नहीं, बल्कि वह सत्य लेकर आया है और वह (पिछले) रसूलों की पुष्टि॥ में है।

  38. إِنَّكُمۡ لَذَآئِقُواْ ٱلۡعَذَابِ ٱلۡأَلِيمِ

    Open ayah 37:38

    निश्चय ही तुम दुखद यातना का मज़ा चखोगे। -

  39. وَمَا تُجۡزَوۡنَ إِلَّا مَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ

    Open ayah 37:39

    'तुम बदला वही तो पाओगे जो तुम करते हो।'

  40. إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ 

    Open ayah 37:40

    अलबत्ता अल्लाह के उन बन्दों की बात और है, जिनको उसने चुन लिया है

  41. أُوْلَٰٓئِكَ لَهُمۡ رِزۡقٞ مَّعۡلُومٞ

    Open ayah 37:41

    वही लोग है जिनके लिए जानी-बूझी रोज़ी है,

  42. فَوَٰكِهُ وَهُم مُّكۡرَمُونَ

    Open ayah 37:42

    स्वादिष्ट फल।

  43. فِي جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ

    Open ayah 37:43

    और वे नेमत भरी जन्नतों

  44. عَلَىٰ سُرُرٖ مُّتَقَٰبِلِينَ

    Open ayah 37:44

    में सम्मानपूर्वक होंगे, तख़्तों पर आमने-सामने विराजमान होंगे;

  45. يُطَافُ عَلَيۡهِم بِكَأۡسٖ مِّن مَّعِينِۭ

    Open ayah 37:45

    उनके बीच विशुद्ध पेय का पात्र फिराया जाएगा,

  46. بَيۡضَآءَ لَذَّةٖ لِّلشَّٰرِبِينَ

    Open ayah 37:46

    बिलकुल साफ़, उज्जवल, पीनेवालों के लिए सर्वथा सुस्वादु

  47. لَا فِيهَا غَوۡلٞ وَلَا هُمۡ عَنۡهَا يُنزَفُونَ

    Open ayah 37:47

    न उसमें कोई ख़ुमार होगा और न वे उससे निढाल और मदहोश होंगे।

  48. وَعِندَهُمۡ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرۡفِ عِينٞ

    Open ayah 37:48

    और उनके पास निगाहें बचाए रखनेवाली, सुन्दर आँखोंवाली स्त्रियाँ होंगी,

  49. كَأَنَّهُنَّ بَيۡضٞ مَّكۡنُونٞ

    Open ayah 37:49

    मानो वे सुरक्षित अंडे है

  50. فَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٖ يَتَسَآءَلُونَ 

    Open ayah 37:50

    फिर वे एक-दूसरे की ओर रुख़ करके आपस में पूछेंगे

  51. قَالَ قَآئِلٞ مِّنۡهُمۡ إِنِّي كَانَ لِي قَرِينٞ

    Open ayah 37:51

    उनमें से एक कहनेवाला कहेगा, 'मेरा एक साथी था;

  52. يَقُولُ أَءِنَّكَ لَمِنَ ٱلۡمُصَدِّقِينَ

    Open ayah 37:52

    जो कहा करता था क्या तुम भी पुष्टि करनेवालों में से हो?

  53. أَءِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابٗا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَدِينُونَ

    Open ayah 37:53

    क्या जब हम मर चुके होंगे और मिट्टी और हड्डियाँ होकर रह जाएँगे, तो क्या हम वास्तव में बदला पाएँगे?'

  54. قَالَ هَلۡ أَنتُم مُّطَّلِعُونَ

    Open ayah 37:54

    वह कहेगा, 'क्या तुम झाँककर देखोगे?'

  55. فَٱطَّلَعَ فَرَءَاهُ فِي سَوَآءِ ٱلۡجَحِيمِ

    Open ayah 37:55

    फिर वह झाँकेगा तो उसे भड़कती हुई आग के बीच में देखेगा

  56. قَالَ تَٱللَّهِ إِن كِدتَّ لَتُرۡدِينِ

    Open ayah 37:56

    कहेगा, 'अल्लाह की क़सम! तुम तो मुझे तबाह ही करने को थे

  57. وَلَوۡلَا نِعۡمَةُ رَبِّي لَكُنتُ مِنَ ٱلۡمُحۡضَرِينَ

    Open ayah 37:57

    यदि मेरे रब की अनुकम्पा न होती तो अवश्य ही मैं भी पकड़कर हाज़िर किए गए लोगों में से होता

  58. أَفَمَا نَحۡنُ بِمَيِّتِينَ

    Open ayah 37:58

    है ना अब ऐसा कि हम मरने के नहीं।

  59. إِلَّا مَوۡتَتَنَا ٱلۡأُولَىٰ وَمَا نَحۡنُ بِمُعَذَّبِينَ

    Open ayah 37:59

    हमें जो मृत्यु आनी थी वह बस पहले आ चुकी। और हमें कोई यातना ही दी जाएगी!'

  60. إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡعَظِيمُ 

    Open ayah 37:60

    निश्चय ही यही बड़ी सफलता है

  61. لِمِثۡلِ هَٰذَا فَلۡيَعۡمَلِ ٱلۡعَٰمِلُونَ

    Open ayah 37:61

    ऐसी की चीज़ के लिए कर्म करनेवालों को कर्म करना चाहिए

  62. أَذَٰلِكَ خَيۡرٞ نُّزُلًا أَمۡ شَجَرَةُ ٱلزَّقُّومِ

    Open ayah 37:62

    क्या वह आतिथ्य अच्छा है या 'ज़क़्क़ूम' का वृक्ष?

  63. إِنَّا جَعَلۡنَٰهَا فِتۡنَةٗ لِّلظَّٰلِمِينَ

    Open ayah 37:63

    निश्चय ही हमने उस (वृक्ष) को ज़ालिमों के लिए परीक्षा बना दिया है

  64. إِنَّهَا شَجَرَةٞ تَخۡرُجُ فِيٓ أَصۡلِ ٱلۡجَحِيمِ

    Open ayah 37:64

    वह एक वृक्ष है जो भड़कती हुई आग की तह से निकलता है

  65. طَلۡعُهَا كَأَنَّهُۥ رُءُوسُ ٱلشَّيَٰطِينِ

    Open ayah 37:65

    उसके गाभे मानो शैतानों के सिर (साँपों के फन) है

  66. فَإِنَّهُمۡ لَأٓكِلُونَ مِنۡهَا فَمَالِـُٔونَ مِنۡهَا ٱلۡبُطُونَ

    Open ayah 37:66

    तो वे उसे खाएँगे और उसी से पेट भरेंगे

  67. ثُمَّ إِنَّ لَهُمۡ عَلَيۡهَا لَشَوۡبٗا مِّنۡ حَمِيمٖ

    Open ayah 37:67

    फिर उनके लिए उसपर खौलते हुए पानी का मिश्रण होगा

  68. ثُمَّ إِنَّ مَرۡجِعَهُمۡ لَإِلَى ٱلۡجَحِيمِ

    Open ayah 37:68

    फिर उनकी वापसी भड़कती हुई आग की ओर होगी

  69. إِنَّهُمۡ أَلۡفَوۡاْ ءَابَآءَهُمۡ ضَآلِّينَ

    Open ayah 37:69

    निश्चय ही उन्होंने अपने बाप-दादा को पथभ्रष्ट॥ पाया।

  70. فَهُمۡ عَلَىٰٓ ءَاثَٰرِهِمۡ يُهۡرَعُونَ 

    Open ayah 37:70

    फिर वे उन्हीं के पद-चिन्हों पर दौड़ते रहे

  71. وَلَقَدۡ ضَلَّ قَبۡلَهُمۡ أَكۡثَرُ ٱلۡأَوَّلِينَ

    Open ayah 37:71

    और उनसे पहले भी पूर्ववर्ती लोगों में अधिकांश पथभ्रष्ट हो चुके है,

  72. وَلَقَدۡ أَرۡسَلۡنَا فِيهِم مُّنذِرِينَ

    Open ayah 37:72

    हमने उनमें सचेत करनेवाले भेजे थे।

  73. فَٱنظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَٰقِبَةُ ٱلۡمُنذَرِينَ

    Open ayah 37:73

    तो अब देख लो उन लोगों का कैसा परिणाम हुआ, जिन्हे सचेत किया गया था

  74. إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

    Open ayah 37:74

    अलबत्ता अल्लाह के बन्दों की बात और है, जिनको उसने चुन लिया है

  75. وَلَقَدۡ نَادَىٰنَا نُوحٞ فَلَنِعۡمَ ٱلۡمُجِيبُونَ

    Open ayah 37:75

    नूह ने हमको पुकारा था, तो हम कैसे अच्छे है निवेदन स्वीकार करनेवाले!

  76. وَنَجَّيۡنَٰهُ وَأَهۡلَهُۥ مِنَ ٱلۡكَرۡبِ ٱلۡعَظِيمِ

    Open ayah 37:76

    हमने उसे और उसके लोगों को बड़ी घुटन और बेचैनी से छुटकारा दिया

  77. وَجَعَلۡنَا ذُرِّيَّتَهُۥ هُمُ ٱلۡبَاقِينَ

    Open ayah 37:77

    और हमने उसकी सतति (औलाद व अनुयायी) ही को बाक़ी रखा

  78. وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

    Open ayah 37:78

    और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका अच्छा ज़िक्र छोड़ा

  79. سَلَٰمٌ عَلَىٰ نُوحٖ فِي ٱلۡعَٰلَمِينَ

    Open ayah 37:79

    कि 'सलाम है नूह पर सम्पूर्ण संसारवालों में!'

  80. إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ 

    Open ayah 37:80

    निस्संदेह हम उत्तमकारों को ऐसा बदला देते है

  81. إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

    Open ayah 37:81

    निश्चय ही वह हमारे ईमानवाले बन्दों में से था

  82. ثُمَّ أَغۡرَقۡنَا ٱلۡأٓخَرِينَ

    Open ayah 37:82

    फिर हमने दूसरो को डूबो दिया।

  83. ۞وَإِنَّ مِن شِيعَتِهِۦ لَإِبۡرَٰهِيمَ

    Open ayah 37:83

    और इबराहीम भी उसी के सहधर्मियों में से था।

  84. إِذۡ جَآءَ رَبَّهُۥ بِقَلۡبٖ سَلِيمٍ

    Open ayah 37:84

    याद करो, जब वह अपने रब के समक्ष भला-चंगा हृदय लेकर आया;

  85. إِذۡ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوۡمِهِۦ مَاذَا تَعۡبُدُونَ

    Open ayah 37:85

    जबकि उसने अपने बाप और अपनी क़ौम के लोगों से कहा, 'तुम किस चीज़ की पूजा करते हो?

  86. أَئِفۡكًا ءَالِهَةٗ دُونَ ٱللَّهِ تُرِيدُونَ

    Open ayah 37:86

    क्या अल्लाह से हटकर मनघड़ंत उपास्यों को चाह रहे हो?

  87. فَمَا ظَنُّكُم بِرَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ

    Open ayah 37:87

    आख़िर सारे संसार के रब के विषय में तुम्हारा क्या गुमान है?'

  88. فَنَظَرَ نَظۡرَةٗ فِي ٱلنُّجُومِ

    Open ayah 37:88

    फिर उसने एक दृष्टि तारों पर डाली

  89. فَقَالَ إِنِّي سَقِيمٞ

    Open ayah 37:89

    और कहा, 'मैं तो निढाल हूँ।'

  90. فَتَوَلَّوۡاْ عَنۡهُ مُدۡبِرِينَ 

    Open ayah 37:90

    अतएव वे उसे छोड़कर चले गए पीठ फेरकर

  91. فَرَاغَ إِلَىٰٓ ءَالِهَتِهِمۡ فَقَالَ أَلَا تَأۡكُلُونَ

    Open ayah 37:91

    फिर वह आँख बचाकर उनके देवताओं की ओर गया और कहा, 'क्या तुम खाते नहीं?

  92. مَا لَكُمۡ لَا تَنطِقُونَ

    Open ayah 37:92

    तुम्हें क्या हुआ है कि तुम बोलते नहीं?'

  93. فَرَاغَ عَلَيۡهِمۡ ضَرۡبَۢا بِٱلۡيَمِينِ

    Open ayah 37:93

    फिर वह भरपूर हाथ मारते हुए उनपर पिल पड़ा

  94. فَأَقۡبَلُوٓاْ إِلَيۡهِ يَزِفُّونَ

    Open ayah 37:94

    फिर वे लोग झपटते हुए उसकी ओर आए

  95. قَالَ أَتَعۡبُدُونَ مَا تَنۡحِتُونَ

    Open ayah 37:95

    उसने कहा, 'क्या तुम उनको पूजते हो, जिन्हें स्वयं तराशते हो,

  96. وَٱللَّهُ خَلَقَكُمۡ وَمَا تَعۡمَلُونَ

    Open ayah 37:96

    जबकि अल्लाह ने तुम्हे भी पैदा किया है और उनको भी, जिन्हें तुम बनाते हो?'

  97. قَالُواْ ٱبۡنُواْ لَهُۥ بُنۡيَٰنٗا فَأَلۡقُوهُ فِي ٱلۡجَحِيمِ

    Open ayah 37:97

    वे बोले, 'उनके लिए एक मकान (अर्थात अग्नि-कुंड) तैयार करके उसे भड़कती आग में डाल दो!'

  98. فَأَرَادُواْ بِهِۦ كَيۡدٗا فَجَعَلۡنَٰهُمُ ٱلۡأَسۡفَلِينَ

    Open ayah 37:98

    अतः उन्होंने उसके साथ एक चाल चलनी चाही, किन्तु हमने उन्हीं को नीचा दिखा दिया

  99. وَقَالَ إِنِّي ذَاهِبٌ إِلَىٰ رَبِّي سَيَهۡدِينِ

    Open ayah 37:99

    उसने कहा, 'मैं अपने रब की ओर जा रहा हूँ, वह मेरा मार्गदर्शन करेगा

  100. رَبِّ هَبۡ لِي مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ 

    Open ayah 37:100

    ऐ मेरे रब! मुझे कोई नेक संतान प्रदान कर।'

  101. فَبَشَّرۡنَٰهُ بِغُلَٰمٍ حَلِيمٖ 

    Open ayah 37:101

    तो हमने उसे एक सहनशील पुत्र की शुभ सूचना दी

  102. فَلَمَّا بَلَغَ مَعَهُ ٱلسَّعۡيَ قَالَ يَٰبُنَيَّ إِنِّيٓ أَرَىٰ فِي ٱلۡمَنَامِ أَنِّيٓ أَذۡبَحُكَ فَٱنظُرۡ مَاذَا تَرَىٰۚ قَالَ يَٰٓأَبَتِ ٱفۡعَلۡ مَا تُؤۡمَرُۖ سَتَجِدُنِيٓ إِن شَآءَ ٱللَّهُ مِنَ ٱلصَّٰبِرِينَ 

    Open ayah 37:102

    फिर जब वह उसके साथ दौड़-धूप करने की अवस्था को पहुँचा तो उसने कहा, 'ऐ मेरे प्रिय बेटे! मैं स्वप्न में देखता हूँ कि तुझे क़ुरबान कर रहा हूँ। तो अब देख, तेरा क्या विचार है?' उसने कहा, 'ऐ मेरे बाप! जो कुछ आपको आदेश दिया जा रहा है उसे कर डालिए। अल्लाह ने चाहा तो आप मुझे धैर्यवान पाएँगे।'

  103. فَلَمَّآ أَسۡلَمَا وَتَلَّهُۥ لِلۡجَبِينِ 

    Open ayah 37:103

    अन्ततः जब दोनों ने अपने आपको (अल्लाह के आगे) झुका दिया और उसने (इबाराहीम ने) उसे कनपटी के बल लिटा दिया (तो उस समय क्या दृश्य रहा होगा, सोचो!)

  104. وَنَٰدَيۡنَٰهُ أَن يَٰٓإِبۡرَٰهِيمُ 

    Open ayah 37:104

    और हमने उसे पुकारा, 'ऐ इबराहीम!

  105. قَدۡ صَدَّقۡتَ ٱلرُّءۡيَآۚ إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ 

    Open ayah 37:105

    तूने स्वप्न को सच कर दिखाया। निस्संदेह हम उत्तमकारों को इसी प्रकार बदला देते है।'

  106. إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلۡبَلَٰٓؤُاْ ٱلۡمُبِينُ 

    Open ayah 37:106

    निस्संदेह यह तो एक खुली हूई परीक्षा थी

  107. وَفَدَيۡنَٰهُ بِذِبۡحٍ عَظِيمٖ 

    Open ayah 37:107

    और हमने उसे (बेटे को) एक बड़ी क़ुरबानी के बदले में छुड़ा लिया

  108. وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ 

    Open ayah 37:108

    और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका ज़िक्र छोड़ा,

  109. سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِبۡرَٰهِيمَ 

    Open ayah 37:109

    कि 'सलाम है इबराहीम पर।'

  110. كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ 

    Open ayah 37:110

    उत्तमकारों को हम ऐसा ही बदला देते है

  111. إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

    Open ayah 37:111

    निश्चय ही वह हमारे ईमानवाले बन्दों में से था

  112. وَبَشَّرۡنَٰهُ بِإِسۡحَٰقَ نَبِيّٗا مِّنَ ٱلصَّٰلِحِينَ

    Open ayah 37:112

    और हमने उसे इसहाक़ की शुभ सूचना दी, अच्छों में से एक नबी

  113. وَبَٰرَكۡنَا عَلَيۡهِ وَعَلَىٰٓ إِسۡحَٰقَۚ وَمِن ذُرِّيَّتِهِمَا مُحۡسِنٞ وَظَالِمٞ لِّنَفۡسِهِۦ مُبِينٞ

    Open ayah 37:113

    और हमने उसे और इसहाक़ को बरकत दी। और उन दोनों की संतति में कोई तो उत्तमकार है और कोई अपने आप पर खुला ज़ुल्म करनेवाला

  114. وَلَقَدۡ مَنَنَّا عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ

    Open ayah 37:114

    और हम मूसा और हारून पर भी उपकार कर चुके है

  115. وَنَجَّيۡنَٰهُمَا وَقَوۡمَهُمَا مِنَ ٱلۡكَرۡبِ ٱلۡعَظِيمِ

    Open ayah 37:115

    और हमने उन्हें और उनकी क़ौम को बड़ी घुटन और बेचैनी से छुटकारा दिया

  116. وَنَصَرۡنَٰهُمۡ فَكَانُواْ هُمُ ٱلۡغَٰلِبِينَ

    Open ayah 37:116

    हमने उनकी सहायता की, तो वही प्रभावी रहे

  117. وَءَاتَيۡنَٰهُمَا ٱلۡكِتَٰبَ ٱلۡمُسۡتَبِينَ

    Open ayah 37:117

    हमने उनको अत्यन्त स्पष्टा किताब प्रदान की।

  118. وَهَدَيۡنَٰهُمَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلۡمُسۡتَقِيمَ

    Open ayah 37:118

    और उन्हें सीधा मार्ग दिखाया

  119. وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِمَا فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

    Open ayah 37:119

    और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका अच्छा ज़िक्र छोड़ा

  120. سَلَٰمٌ عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ 

    Open ayah 37:120

    कि 'सलाम है मूसा और हारून पर!'

  121. إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

    Open ayah 37:121

    निस्संदेह हम उत्तमकारों को ऐसा बदला देते है

  122. إِنَّهُمَا مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

    Open ayah 37:122

    निश्चय ही वे दोनों हमारे ईमानवाले बन्दों में से थे

  123. وَإِنَّ إِلۡيَاسَ لَمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

    Open ayah 37:123

    और निस्संदेह इलयास भी रसूलों में से था।

  124. إِذۡ قَالَ لِقَوۡمِهِۦٓ أَلَا تَتَّقُونَ

    Open ayah 37:124

    याद करो, जब उसने अपनी क़ौम के लोगों से कहा, 'क्या तुम डर नहीं रखते?

  125. أَتَدۡعُونَ بَعۡلٗا وَتَذَرُونَ أَحۡسَنَ ٱلۡخَٰلِقِينَ

    Open ayah 37:125

    क्या तुम 'बअत' (देवता) को पुकारते हो और सर्वोत्तम सृष्टा। को छोड़ देते हो;

  126. ٱللَّهَ رَبَّكُمۡ وَرَبَّ ءَابَآئِكُمُ ٱلۡأَوَّلِينَ

    Open ayah 37:126

    अपने रब और अपने अगले बाप-दादा के रब, अल्लाह को!'

  127. فَكَذَّبُوهُ فَإِنَّهُمۡ لَمُحۡضَرُونَ

    Open ayah 37:127

    किन्तु उन्होंने उसे झुठला दिया। सौ वे निश्चय ही पकड़कर हाज़िर किए जाएँगे

  128. إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

    Open ayah 37:128

    अल्लाह के बन्दों की बात और है, जिनको उसने चुन लिया है

  129. وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ

    Open ayah 37:129

    और हमने पीछे आनेवाली नस्लों में उसका अच्छा ज़िक्र छोड़ा

  130. سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِلۡ يَاسِينَ

    Open ayah 37:130

    कि 'सलाम है इलयास पर!'

  131. إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ

    Open ayah 37:131

    निस्संदेह हम उत्तमकारों को ऐसा ही बदला देते है

  132. إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ

    Open ayah 37:132

    निश्चय ही वह हमारे ईमानवाले बन्दों में से था

  133. وَإِنَّ لُوطٗا لَّمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

    Open ayah 37:133

    और निश्चय ही लूत भी रसूलों में से था

  134. إِذۡ نَجَّيۡنَٰهُ وَأَهۡلَهُۥٓ أَجۡمَعِينَ

    Open ayah 37:134

    याद करो, जब हमने उसे और उसके सभी लोगों को बचा लिया,

  135. إِلَّا عَجُوزٗا فِي ٱلۡغَٰبِرِينَ

    Open ayah 37:135

    सिवाय एक बुढ़िया के, जो पीछे रह जानेवालों में से थी

  136. ثُمَّ دَمَّرۡنَا ٱلۡأٓخَرِينَ

    Open ayah 37:136

    फिर दूसरों को हमने तहस-नहस करके रख दिया

  137. وَإِنَّكُمۡ لَتَمُرُّونَ عَلَيۡهِم مُّصۡبِحِينَ

    Open ayah 37:137

    और निस्संदेह तुम उनपर (उनके क्षेत्र) से गुज़रते हो कभी प्रातः करते हुए

  138. وَبِٱلَّيۡلِۚ أَفَلَا تَعۡقِلُونَ

    Open ayah 37:138

    और रात में भी। तो क्या तुम बुद्धि से काम नहीं लेते?

  139. وَإِنَّ يُونُسَ لَمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ

    Open ayah 37:139

    और निस्संदेह यूनुस भी रसूलो में से था

  140. إِذۡ أَبَقَ إِلَى ٱلۡفُلۡكِ ٱلۡمَشۡحُونِ 

    Open ayah 37:140

    याद करो, जब वह भरी नौका की ओर भाग निकला,

  141. فَسَاهَمَ فَكَانَ مِنَ ٱلۡمُدۡحَضِينَ

    Open ayah 37:141

    फिर पर्ची डालने में शामिल हुआ और उसमें मात खाई

  142. فَٱلۡتَقَمَهُ ٱلۡحُوتُ وَهُوَ مُلِيمٞ

    Open ayah 37:142

    फिर उसे मछली ने निगल लिया और वह निन्दनीय दशा में ग्रस्त हो गया था।

  143. فَلَوۡلَآ أَنَّهُۥ كَانَ مِنَ ٱلۡمُسَبِّحِينَ

    Open ayah 37:143

    अब यदि वह तसबीह करनेवाला न होता

  144. لَلَبِثَ فِي بَطۡنِهِۦٓ إِلَىٰ يَوۡمِ يُبۡعَثُونَ

    Open ayah 37:144

    तो उसी के भीतर उस दिन तक पड़ा रह जाता, जबकि लोग उठाए जाएँगे।

  145. ۞فَنَبَذۡنَٰهُ بِٱلۡعَرَآءِ وَهُوَ سَقِيمٞ

    Open ayah 37:145

    अन्ततः हमने उसे इस दशा में कि वह निढ़ाल था, साफ़ मैदान में डाल दिया।

  146. وَأَنۢبَتۡنَا عَلَيۡهِ شَجَرَةٗ مِّن يَقۡطِينٖ

    Open ayah 37:146

    हमने उसपर बेलदार वृक्ष उगाया था

  147. وَأَرۡسَلۡنَٰهُ إِلَىٰ مِاْئَةِ أَلۡفٍ أَوۡ يَزِيدُونَ

    Open ayah 37:147

    और हमने उसे एक लाख या उससे अधिक (लोगों) की ओर भेजा

  148. فَـَٔامَنُواْ فَمَتَّعۡنَٰهُمۡ إِلَىٰ حِينٖ

    Open ayah 37:148

    फिर वे ईमान लाए तो हमने उन्हें एक अवधि कर सुख भोगने का अवसर दिया।

  149. فَٱسۡتَفۡتِهِمۡ أَلِرَبِّكَ ٱلۡبَنَاتُ وَلَهُمُ ٱلۡبَنُونَ

    Open ayah 37:149

    अब उनसे पूछो, 'क्या तुम्हारे रब के लिए तो बेटियाँ हों और उनके अपने लिए बेटे?

  150. أَمۡ خَلَقۡنَا ٱلۡمَلَٰٓئِكَةَ إِنَٰثٗا وَهُمۡ شَٰهِدُونَ 

    Open ayah 37:150

    क्या हमने फ़रिश्तों को औरतें बनाया और यह उनकी आँखों देखी बात हैं?'

  151. أَلَآ إِنَّهُم مِّنۡ إِفۡكِهِمۡ لَيَقُولُونَ

    Open ayah 37:151

    सुन लो, निश्चय ही वे अपनी मनघड़ंत कहते है

  152. وَلَدَ ٱللَّهُ وَإِنَّهُمۡ لَكَٰذِبُونَ

    Open ayah 37:152

    कि 'अल्लाह के औलाद हुई है!' निश्चय ही वे झूठे है।

  153. أَصۡطَفَى ٱلۡبَنَاتِ عَلَى ٱلۡبَنِينَ

    Open ayah 37:153

    क्या उसने बेटों की अपेक्षा बेटियाँ चुन ली है?

  154. مَا لَكُمۡ كَيۡفَ تَحۡكُمُونَ

    Open ayah 37:154

    तुम्हें क्या हो गया है? तुम कैसा फ़ैसला करते हो?

  155. أَفَلَا تَذَكَّرُونَ

    Open ayah 37:155

    तो क्या तुम होश से काम नहीं लेते?

  156. أَمۡ لَكُمۡ سُلۡطَٰنٞ مُّبِينٞ

    Open ayah 37:156

    क्या तुम्हारे पास कोई स्पष्ट प्रमाण है?

  157. فَأۡتُواْ بِكِتَٰبِكُمۡ إِن كُنتُمۡ صَٰدِقِينَ

    Open ayah 37:157

    तो लाओ अपनी किताब, यदि तुम सच्चे हो

  158. وَجَعَلُواْ بَيۡنَهُۥ وَبَيۡنَ ٱلۡجِنَّةِ نَسَبٗاۚ وَلَقَدۡ عَلِمَتِ ٱلۡجِنَّةُ إِنَّهُمۡ لَمُحۡضَرُونَ

    Open ayah 37:158

    उन्होंने अल्लाह और जिन्नों के बीच नाता जोड़ रखा है, हालाँकि जिन्नों को भली-भाँति मालूम है कि वे अवश्य पकड़कर हाज़िर किए जाएँगे-

  159. سُبۡحَٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يَصِفُونَ

    Open ayah 37:159

    महान और उच्च है अल्लाह उससे, जो वे बयान करते है। -

  160. إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ 

    Open ayah 37:160

    अल्लाह के उन बन्दों की बात और है, जिन्हें उसने चुन लिया

  161. فَإِنَّكُمۡ وَمَا تَعۡبُدُونَ

    Open ayah 37:161

    अतः तुम और जिनको तुम पूजते हो वे,

  162. مَآ أَنتُمۡ عَلَيۡهِ بِفَٰتِنِينَ

    Open ayah 37:162

    तुम सब अल्लाह के विरुद्ध किसी को बहका नहीं सकते,

  163. إِلَّا مَنۡ هُوَ صَالِ ٱلۡجَحِيمِ

    Open ayah 37:163

    सिवाय उसके जो जहन्नम की भड़कती आग में पड़ने ही वाला हो

  164. وَمَا مِنَّآ إِلَّا لَهُۥ مَقَامٞ مَّعۡلُومٞ

    Open ayah 37:164

    और हमारी ओर से उसके लिए अनिवार्यतः एक ज्ञात और नियत स्थान है

  165. وَإِنَّا لَنَحۡنُ ٱلصَّآفُّونَ

    Open ayah 37:165

    और हम ही पंक्तिबद्ध करते है।

  166. وَإِنَّا لَنَحۡنُ ٱلۡمُسَبِّحُونَ

    Open ayah 37:166

    और हम ही महानता बयान करते है

  167. وَإِن كَانُواْ لَيَقُولُونَ

    Open ayah 37:167

    वे तो कहा करते थे,

  168. لَوۡ أَنَّ عِندَنَا ذِكۡرٗا مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ

    Open ayah 37:168

    'यदि हमारे पास पिछलों की कोई शिक्षा होती

  169. لَكُنَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ

    Open ayah 37:169

    तो हम अल्लाह के चुने हुए बन्दे होते।'

  170. فَكَفَرُواْ بِهِۦۖ فَسَوۡفَ يَعۡلَمُونَ 

    Open ayah 37:170

    किन्तु उन्होंने इनकार कर दिया, तो अब जल्द ही वे जान लेंगे

  171. وَلَقَدۡ سَبَقَتۡ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا ٱلۡمُرۡسَلِينَ

    Open ayah 37:171

    और हमारे अपने उन बन्दों के हक़ में, जो रसूल बनाकर भेजे गए, हमारी बात पहले ही निश्चित हो चुकी है

  172. إِنَّهُمۡ لَهُمُ ٱلۡمَنصُورُونَ

    Open ayah 37:172

    कि निश्चय ही उन्हीं की सहायता की जाएगी।

  173. وَإِنَّ جُندَنَا لَهُمُ ٱلۡغَٰلِبُونَ

    Open ayah 37:173

    और निश्चय ही हमारी सेना ही प्रभावी रहेगी

  174. فَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ حَتَّىٰ حِينٖ

    Open ayah 37:174

    अतः एक अवधि तक के लिए उनसे रुख़ फेर लो

  175. وَأَبۡصِرۡهُمۡ فَسَوۡفَ يُبۡصِرُونَ

    Open ayah 37:175

    और उन्हें देखते रहो। वे भी जल्द ही (अपना परिणाम) देख लेंगे

  176. أَفَبِعَذَابِنَا يَسۡتَعۡجِلُونَ

    Open ayah 37:176

    क्या वे हमारी यातना के लिए जल्दी मचा रहे हैं?

  177. فَإِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمۡ فَسَآءَ صَبَاحُ ٱلۡمُنذَرِينَ

    Open ayah 37:177

    तो जब वह उनके आँगन में उतरेगी तो बड़ी ही बुरी सुबह होगी उन लोगों की, जिन्हें सचेत किया जा चुका है!

  178. وَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ حَتَّىٰ حِينٖ

    Open ayah 37:178

    एक अवधि तक के लिए उनसे रुख़ फेर लो

  179. وَأَبۡصِرۡ فَسَوۡفَ يُبۡصِرُونَ

    Open ayah 37:179

    और देखते रहो, वे जल्द ही देख लेंगे

  180. سُبۡحَٰنَ رَبِّكَ رَبِّ ٱلۡعِزَّةِ عَمَّا يَصِفُونَ 

    Open ayah 37:180

    महान और उच्च है तुम्हारा रब, प्रताप का स्वामी, उन बातों से जो वे बताते है!

  181. وَسَلَٰمٌ عَلَى ٱلۡمُرۡسَلِينَ

    Open ayah 37:181

    और सलाम है रसूलों पर;

  182. وَٱلۡحَمۡدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ

    Open ayah 37:182

    औऱ सब प्रशंसा अल्लाह, सारे संसार के रब के लिए है