القيامة
Al-Qiyaama
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
لَآ أُقۡسِمُ بِيَوۡمِ ٱلۡقِيَٰمَةِ
Open ayah 75:1मैं शपथ लेता हूँ क़्यामत (प्रलय) के दिन[1] की!
- किसी चीज़ की शपथ लेने का अर्थ होता है उस का निश्चित् होना। अर्थात प्रलय का होना निश्चित् है।
وَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلنَّفۡسِ ٱللَّوَّامَةِ
Open ayah 75:2तथा शपथ लेता हूँ निन्दा[1] करने वाली अन्तरात्मा की।
- मनुष्य के अन्तरात्मा की यह विशेषता है कि वह बुराई करने पर उस की निन्दा करती है।
أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَلَّن نَّجۡمَعَ عِظَامَهُۥ
Open ayah 75:3क्या मनुष्य समझता है कि हम एकत्र नहीं कर सकेंगे दोबारा उसकी अस्थियों को?
بَلَىٰ قَٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّيَ بَنَانَهُۥ
Open ayah 75:4क्यों नहीं? हम सामर्थ्वान हैं इस बात पर कि सीधी कर दें, उसकी उंगलियों की पोर-पोर।
بَلۡ يُرِيدُ ٱلۡإِنسَٰنُ لِيَفۡجُرَ أَمَامَهُۥ
Open ayah 75:5बल्कि मनुष्य चाहता है कि वह कुकर्म करता रहे अपने आगे[1] भी।
- अर्थात वह प्रलय तथा ह़िसाब का इन्कार इस लिये करता है ताकि वह पूरी आयु कुकर्म करता रहे।
يَسۡـَٔلُ أَيَّانَ يَوۡمُ ٱلۡقِيَٰمَةِ
Open ayah 75:6वह प्रश्न करता है कि कब आना है प्रलय का दिन?
فَإِذَا بَرِقَ ٱلۡبَصَرُ
Open ayah 75:7तो जब चुंधिया जायेगी आँख।
وَخَسَفَ ٱلۡقَمَرُ
Open ayah 75:8और गहना जायेगा चाँद।
وَجُمِعَ ٱلشَّمۡسُ وَٱلۡقَمَرُ
Open ayah 75:9और एकत्र कर दिये[1] जायेंगे सूर्य और चाँद।
- अर्थात दोनों पश्चिम से अन्धेरे हो कर निकलेंगे।
يَقُولُ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذٍ أَيۡنَ ٱلۡمَفَرُّ
Open ayah 75:10कहेगा मनुष्य उस दिन कि कहाँ है भागने का स्थान?
كَلَّا لَا وَزَرَ
Open ayah 75:11कदापि नहीं, कोई शरणागार नहीं।
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمُسۡتَقَرُّ
Open ayah 75:12तेरे पालनहार की ओर ही उस दिन जाकर रुकना है।
يُنَبَّؤُاْ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذِۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ
Open ayah 75:13सूचित कर दिया जायेगा मनुष्य को उस दिन उससे, जो उसने आगे भेजा तथा जो पीछे[1] छोड़ा।
- अर्थात संसार में जो कर्म किया। और जो करना चाहिये था फिर भी नहीं किया।
بَلِ ٱلۡإِنسَٰنُ عَلَىٰ نَفۡسِهِۦ بَصِيرَةٞ
Open ayah 75:14बल्कि मनुष्य स्वयं अपने विरुध्द एक खुला[1] प्रमाण है।
- अर्थात वह अपने अपराधों को स्वयं भी जानता है क्योंकि पापी का मन स्वयं अपने पाप की गवाही देता है।
وَلَوۡ أَلۡقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ
Open ayah 75:15चाहे वह कितने ही बहाने बनाये।
لَا تُحَرِّكۡ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعۡجَلَ بِهِۦٓ
Open ayah 75:16हे नबी! आप न हिलायें[1] अपनी ज़ुबान, ताकि शीघ्र याद कर लें इस क़ुर्आन को।
- ह़दीस में है कि आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) फ़रिश्ते जिब्रील से वह़्यी पूरी होने से पहले इस भय से उसे दुहराने लगते कि कुछ भूल न जायें। उसी पर यह आयत उतरी। (सह़ीह़ बुख़ारीः 4928, 4929) इसी विषय को सूरह ताहा तथा सूरह आला में भी दुहराया गया है।
إِنَّ عَلَيۡنَا جَمۡعَهُۥ وَقُرۡءَانَهُۥ
Open ayah 75:17निश्चय हमपर है उसे याद कराना और उसे पढ़ाना।
فَإِذَا قَرَأۡنَٰهُ فَٱتَّبِعۡ قُرۡءَانَهُۥ
Open ayah 75:18अतः, जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पीछे पढ़ें।
ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا بَيَانَهُۥ
Open ayah 75:19फिर हमारे ही ऊपर है, उसका अर्थ बताना।
كَلَّا بَلۡ تُحِبُّونَ ٱلۡعَاجِلَةَ
Open ayah 75:20कदापि नहीं[1], बल्कि तुम प्रेम करते हो शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से।
- यहाँ से बात फिर काफ़िरों की ओर फिर रही है।
وَتَذَرُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ
Open ayah 75:21और छोड़ देते हो परलोक को।
وُجُوهٞ يَوۡمَئِذٖ نَّاضِرَةٌ
Open ayah 75:22बहुत-से मुख उस दिन प्रफुल्ल होंगे।
إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٞ
Open ayah 75:23अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे।
وَوُجُوهٞ يَوۡمَئِذِۭ بَاسِرَةٞ
Open ayah 75:24और बहुत-से मुख उदास होंगे।
تَظُنُّ أَن يُفۡعَلَ بِهَا فَاقِرَةٞ
Open ayah 75:25वह समझ रहे होंगे कि उनके साथ कड़ा व्यवहार किया जायेगा।
كَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِيَ
Open ayah 75:26कदापि नहीं[1], जब पहुँचेगी प्राण हंसलियों (गलों) तक।
- अर्थात यह विचार सह़ीह़ नहीं कि मौत के पश्चात् सड़-गल जायेंगे और दोबारा जीवित नहीं किये जायेंगे। क्योंकि आत्मा रह जाती है जो मौत के साथ ही अपने पालनहार की ओर चली जाती है।
وَقِيلَ مَنۡۜ رَاقٖ
Open ayah 75:27और कहा जायेगाः कौन झाड़-फूँक करने वाला है?
وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلۡفِرَاقُ
Open ayah 75:28और विश्वास हो जायेगा कि ये (संसार से) जुदाई का समय है।
وَٱلۡتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ
Open ayah 75:29और मिल जायेगी पिंडली, पिंडली[1] से।
- अर्थात मौत का समय आ जायेगा जो निरन्तर दुःख का समय होगा। (इब्ने कसीर)
إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمَسَاقُ
Open ayah 75:30तेरे पालनहार की ओर उसी दिन जाना है।
فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ
Open ayah 75:31तो न उसने सत्य को माना और न नमाज़ पढ़ी।
وَلَٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ
Open ayah 75:32किन्तु झुठलाया और मुँह फेर लिया।
ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ
Open ayah 75:33फिर, गया अपने परिजनों की ओर अकड़ता हआ।
أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰ
Open ayah 75:34शोक है तेरे लिए, फिर शोक है।
ثُمَّ أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰٓ
Open ayah 75:35फिर शोक है तेरे लिए, फिर शोक है।
أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَن يُتۡرَكَ سُدًى
Open ayah 75:36क्या मनुष्य समझता है कि वह छोड़ दिया जायेगा व्यर्थ?[1]
- अर्थात न उसे किसी बात का आदेश दिया जायेगा और न रोका जायेगा और न उस से कर्मों का ह़िसाब लिया जायेगा।
أَلَمۡ يَكُ نُطۡفَةٗ مِّن مَّنِيّٖ يُمۡنَىٰ
Open ayah 75:37क्या वह नहीं था वीर्य की बूंद, जो (गर्भाशय में) बूँद-बूँद गिराई जाती है।?
ثُمَّ كَانَ عَلَقَةٗ فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ
Open ayah 75:38फिर वह बंधा रक्त हुआ, फिर अल्लाह ने उसे पैदा किया और उसे बराबर बनाया।
فَجَعَلَ مِنۡهُ ٱلزَّوۡجَيۡنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ
Open ayah 75:39फिर उसका जोड़ाः नर और नारी बनाया।
أَلَيۡسَ ذَٰلِكَ بِقَٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحۡـِۧيَ ٱلۡمَوۡتَىٰ
Open ayah 75:40तो क्या वह सामर्थ्यवान नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे?