المدثر
Al-Muddaththir
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡمُدَّثِّرُ
Open ayah 74:1हे चादर ओढ़ने[1] वाले!
- नबी (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर प्रथम वह़्यी के पश्चात् कुछ दिनों तक वह़्यी नहीं आई। फिर एक बार आप जा रहे थे कि आकाश से एक आवाज़ सुनी। ऊपर देखा तो वही फ़रिश्ता जो आप के पास 'ह़िरा' गुफ़ा में आया था आकाश तथा धरती के बीच एक कुर्सी पर विराजमान था। जिस से आप डर गये। और धरती पर गिर गये। फिर घर आये और अपनी पत्नी से कहाः मुझे चादर ओढ़ा दो, मुझे चादर ओढ़ा दो। उस ने चादर ओढ़ा दी। और अल्लाह ने यह सूरह उतारी। फिर निरन्तर वह़्यी आने लगी। (सह़ीह़ बुख़ारीः 4925, 4926, सह़ीह़ मुस्लिमः 161) प्रथम वह़्यी से आप (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) को नबी बनाया गया। और अब आप पर धर्म के प्रचार का भार रख दिया गया। इन आयतों में आप के माध्यम से मुसलमानों को पवित्र रहने के निर्देश दिये गये हैं।
قُمۡ فَأَنذِرۡ
Open ayah 74:2खड़े हो जाओ, फिर सावधान करो।
وَرَبَّكَ فَكَبِّرۡ
Open ayah 74:3तथा अपने पालनहार की महिमा का वर्णन करो।
وَثِيَابَكَ فَطَهِّرۡ
Open ayah 74:4तथा अपने कपड़ों को पवित्र रखो।
وَٱلرُّجۡزَ فَٱهۡجُرۡ
Open ayah 74:5और मलीनता को त्याग दो।
وَلَا تَمۡنُن تَسۡتَكۡثِرُ
Open ayah 74:6तथा उपकार न करो इसलिए कि उसके द्वारा अधिक लो।
وَلِرَبِّكَ فَٱصۡبِرۡ
Open ayah 74:7और अपने पालनहार ही के लिए सहन करो।
فَإِذَا نُقِرَ فِي ٱلنَّاقُورِ
Open ayah 74:8फिर जब फूँका जायेगा[1] नरसिंघा में।
- अर्थात प्रलय के दिन।
فَذَٰلِكَ يَوۡمَئِذٖ يَوۡمٌ عَسِيرٌ
Open ayah 74:9तो उस दिन अति भीषण दिन होगा।
عَلَى ٱلۡكَٰفِرِينَ غَيۡرُ يَسِيرٖ
Open ayah 74:10काफ़िरों पर सरल न होगा।
ذَرۡنِي وَمَنۡ خَلَقۡتُ وَحِيدٗا
Open ayah 74:11आप छोड़ दें मुझे और उसे, जिसे मैंने पैदा किया अकेला।
وَجَعَلۡتُ لَهُۥ مَالٗا مَّمۡدُودٗا
Open ayah 74:12फिर दे दिया उसे अत्यधिक धन।
وَبَنِينَ شُهُودٗا
Open ayah 74:13और पुत्र उपस्थित रहने[1] वाले।
- जो उस की सेवा में उपस्थित रहते हैं। कहा गया है कि इस से अभिप्राय वलीद पुत्र मुग़ीरह है जिस के दस पुत्र थे।
وَمَهَّدتُّ لَهُۥ تَمۡهِيدٗا
Open ayah 74:14और दिया मैंने उसे प्रत्येक प्रकार का संसाधन।
ثُمَّ يَطۡمَعُ أَنۡ أَزِيدَ
Open ayah 74:15फिर भी वह लोभ रखता है कि उसे और अधिक दूँ।
كَلَّآۖ إِنَّهُۥ كَانَ لِأٓيَٰتِنَا عَنِيدٗا
Open ayah 74:16कदापि नहीं। वह हमारी आयतों का विरोधी है।
سَأُرۡهِقُهُۥ صَعُودًا
Open ayah 74:17मैं उसे चढ़ाऊँगा कड़ी[1] चढ़ाई।
- अर्थात कड़ी यातना दूँगा। (इब्ने कसीर)
إِنَّهُۥ فَكَّرَ وَقَدَّرَ
Open ayah 74:18उसने विचार किया और अनुमान लगाया।[1]
- क़ुर्आन के संबंध में प्रश्न किया गया तो वह सोचने लगा कि कौन सी बात बनाये, और उस के बारे में क्या कहे? (इब्ने कसीर)
فَقُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ
Open ayah 74:19वह मारा जाये! फिर उसने कैसा अनुमान लगाया?
ثُمَّ قُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ
Open ayah 74:20फिर (उसपर अल्लाह की) मार! उसने कैसा अनुमान लगाया?
ثُمَّ نَظَرَ
Open ayah 74:21फिर पुनः विचार किया।
ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَ
Open ayah 74:22फिर माथे पर बल दिया और मुँह बिदोरा।
ثُمَّ أَدۡبَرَ وَٱسۡتَكۡبَرَ
Open ayah 74:23फिर (सत्य से) पीछे फिरा और घमंड किया।
فَقَالَ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٞ يُؤۡثَرُ
Open ayah 74:24और बोला कि ये तो पहले से चला आ रहा है, एक जादू है।[1]
- अर्थात मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) ने यह किसी से सीख लिया है। कहा जाता है कि वलीद पुत्र मुग़ीरह ने अबू जह्ल से कहा था कि लोगों में क़ुर्आन के जादू होने का प्रचार किया जाये।
إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا قَوۡلُ ٱلۡبَشَرِ
Open ayah 74:25ये तो बस मनुष्य[1] का कथन है।
- अर्थात अल्लाह की वाणी नहीं है।
سَأُصۡلِيهِ سَقَرَ
Open ayah 74:26मैं उसे शीघ्र ही नरक में झोंक दूँगा।
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا سَقَرُ
Open ayah 74:27और आप क्या जानें कि नरक क्या है।
لَا تُبۡقِي وَلَا تَذَرُ
Open ayah 74:28न शेष रखेगी और न छोड़ेगी।
لَوَّاحَةٞ لِّلۡبَشَرِ
Open ayah 74:29वह खाल झुलसा देने वाली।
عَلَيۡهَا تِسۡعَةَ عَشَرَ
Open ayah 74:30नियुक्त हैं उनपर उन्नीस (रक्षख फ़रिश्ते)।
وَمَا جَعَلۡنَآ أَصۡحَٰبَ ٱلنَّارِ إِلَّا مَلَٰٓئِكَةٗۖ وَمَا جَعَلۡنَا عِدَّتَهُمۡ إِلَّا فِتۡنَةٗ لِّلَّذِينَ كَفَرُواْ لِيَسۡتَيۡقِنَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَيَزۡدَادَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوٓاْ إِيمَٰنٗا وَلَا يَرۡتَابَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَٱلۡمُؤۡمِنُونَ وَلِيَقُولَ ٱلَّذِينَ فِي قُلُوبِهِم مَّرَضٞ وَٱلۡكَٰفِرُونَ مَاذَآ أَرَادَ ٱللَّهُ بِهَٰذَا مَثَلٗاۚ كَذَٰلِكَ يُضِلُّ ٱللَّهُ مَن يَشَآءُ وَيَهۡدِي مَن يَشَآءُۚ وَمَا يَعۡلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ إِلَّا هُوَۚ وَمَا هِيَ إِلَّا ذِكۡرَىٰ لِلۡبَشَرِ
Open ayah 74:31और हमने नरक के रक्षक फ़रिश्ते ही बनाये हैं और उनकी संख्या को काफ़िरों के लिए परीक्षा बना दिया गया है। ताकि विश्वास कर लें अह्ले[1] किताब और बढ़ें जो ईमान लाये हैं ईमान में और संदेह न करें जो पुस्तक दिये गये हैं और ईमान वाले और ताकि कहें वे जिनके दिलों में (द्विधा का) रोग है तथा काफ़िर[2] कि क्या तात्पर्य है अल्लाह का इस उदाहरण से? ऐसे ही कुपथ करता है अल्लाह जिसे चाहता है और संमार्ग दर्शाता है, जिसे चाहता है और नहीं जानता है आपके पालनहार की सेनाओं को उसके सिवा कोई और तथा नहीं है ये नरक की चर्चा, किन्तु मनुष्य की शिक्षा के लिए।
كَلَّا وَٱلۡقَمَرِ
Open ayah 74:32ऐसी बात नहीं, शपथ है चाँद की!
وَٱلَّيۡلِ إِذۡ أَدۡبَرَ
Open ayah 74:33तथा रात्रि की, जब व्यतीत होने लगे!
وَٱلصُّبۡحِ إِذَآ أَسۡفَرَ
Open ayah 74:34और प्रातः की, जब प्रकाशित हो जाये!
إِنَّهَا لَإِحۡدَى ٱلۡكُبَرِ
Open ayah 74:35वास्तव में, (नरक) एक[1] बहुत बड़ी चीज़ है।
- अर्थात जैसे रात्री के पश्चात दिन होता है उसी प्रकार कर्मों का भी परिणाम सामने आना है। और दुष्कर्मों का परिणाम नरक है।
نَذِيرٗا لِّلۡبَشَرِ
Open ayah 74:36डराने के लिए लोगों को।
لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَتَقَدَّمَ أَوۡ يَتَأَخَّرَ
Open ayah 74:37उसके लिए तुममें से, जो चाहे[1] आगे होना अथवा पीछे रहना।
- अर्थात आज्ञा पालन द्वारा अग्रसर हो जाये, अथवा अवैज्ञा कर के पीछे रह जाये।
كُلُّ نَفۡسِۭ بِمَا كَسَبَتۡ رَهِينَةٌ
Open ayah 74:38प्रत्येक प्राणी अपने कर्मों के बदले में बंधक है।[1]
- यदि सत्कर्म किया तो मुक्त हो जायेगा।
إِلَّآ أَصۡحَٰبَ ٱلۡيَمِينِ
Open ayah 74:39दाहिने वालों के सिवा।
فِي جَنَّٰتٖ يَتَسَآءَلُونَ
Open ayah 74:40वे स्वर्गों में होंगे। वे प्रश्न करेंगे।
عَنِ ٱلۡمُجۡرِمِينَ
Open ayah 74:41अपराधियों से।
مَا سَلَكَكُمۡ فِي سَقَرَ
Open ayah 74:42तुम्हें क्या चीज़ ले गयी नरक में।
قَالُواْ لَمۡ نَكُ مِنَ ٱلۡمُصَلِّينَ
Open ayah 74:43वे कहेंगेः हम नहीं थे नमाज़ियों में से।
وَلَمۡ نَكُ نُطۡعِمُ ٱلۡمِسۡكِينَ
Open ayah 74:44और नहीं भोजन कराते थे निर्धन को।
وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ ٱلۡخَآئِضِينَ
Open ayah 74:45तथा कुरेद करते थे कुरेद करने वालों के साथ।
وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ
Open ayah 74:46और हम झुठलाया करते थे प्रतिफल के दिन (प्रलय) को।
حَتَّىٰٓ أَتَىٰنَا ٱلۡيَقِينُ
Open ayah 74:47यहाँ तक कि हमारी मौत आ गई।
فَمَا تَنفَعُهُمۡ شَفَٰعَةُ ٱلشَّٰفِعِينَ
Open ayah 74:48तो उन्हें लाभ नहीं देगी शिफ़ारिशियों (अभिस्तावकों) की शिफ़ारिश।[1]
- अर्थात नबियों और फ़रिश्तों इत्यादि की। किन्तु जिस से अल्लाह प्रसन्न हो और उस के लिये सिफ़ारिश की अनुमति दे।
فَمَا لَهُمۡ عَنِ ٱلتَّذۡكِرَةِ مُعۡرِضِينَ
Open ayah 74:49तो उन्हें क्या हो गया है कि इस शिक्षा (क़ुर्आन) से मुँह फेर रहे हैं?
كَأَنَّهُمۡ حُمُرٞ مُّسۡتَنفِرَةٞ
Open ayah 74:50मानो वे (जंगली) गधे हैं, बिदकाये हुए।
فَرَّتۡ مِن قَسۡوَرَةِۭ
Open ayah 74:51जो शिकारी से भागे हैं।
بَلۡ يُرِيدُ كُلُّ ٱمۡرِيٕٖ مِّنۡهُمۡ أَن يُؤۡتَىٰ صُحُفٗا مُّنَشَّرَةٗ
Open ayah 74:52बल्कि चाहता है प्रत्येक व्यक्ति उनमें से कि उसे खुली[1] पुस्तक दी जाये।
- अर्थात वे चाहते हैं कि प्रत्येक के ऊपर वैसे ही पुस्तक उतारी जाये जैसे मुह़म्मद (सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) पर उतारी गई है। तब वे ईमान लायेंगे। (इब्ने कसीर)
كَلَّاۖ بَل لَّا يَخَافُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ
Open ayah 74:53कदापि ये नहीं (हो सकता) बल्कि वे आख़िरत (परलोक) से नहीं डरते हैं।
كَلَّآ إِنَّهُۥ تَذۡكِرَةٞ
Open ayah 74:54निश्चय ये (क़ुर्आन) तो एक शिक्षा है।
فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ
Open ayah 74:55अब जो चाहे, शिक्षा ग्रहण करे।
وَمَا يَذۡكُرُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُۚ هُوَ أَهۡلُ ٱلتَّقۡوَىٰ وَأَهۡلُ ٱلۡمَغۡفِرَةِ
Open ayah 74:56और वे शिक्षा ग्रहण नहीं कर सकते, परन्तु ये कि अल्लाह चाह ले। वही योग्य है कि उससे डरा जाये और योग्य है कि क्षमा कर दे।