المطففين
Al-Mutaffifin
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَيۡلٞ لِّلۡمُطَفِّفِينَ
Open ayah 83:1विनाश है डंडी मारने वालों का।
ٱلَّذِينَ إِذَا ٱكۡتَالُواْ عَلَى ٱلنَّاسِ يَسۡتَوۡفُونَ
Open ayah 83:2जो लोगों से नाप कर लें,, तो पूरा लेते हैं।
وَإِذَا كَالُوهُمۡ أَو وَّزَنُوهُمۡ يُخۡسِرُونَ
Open ayah 83:3और जब उन्हें नाप या तोल कर देते हैं, तो कम देते हैं।
أَلَا يَظُنُّ أُوْلَٰٓئِكَ أَنَّهُم مَّبۡعُوثُونَ
Open ayah 83:4क्या वे नहीं सोचते कि फिर जीवित किये जायेंगे?
لِيَوۡمٍ عَظِيمٖ
Open ayah 83:5एक भीषण दिन के लिए।
يَوۡمَ يَقُومُ ٱلنَّاسُ لِرَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ
Open ayah 83:6जिस दिन सभी, विश्व के पालनहार के सामने खड़े होंगे।[1]
- (1-6) इस सूरह की प्रथम छः आयतों में इसी व्यवसायिक विश्वास घात पर पकड़ की गई है कि न्याय तो यह है कि अपने लिये अन्याय नहीं चाहते तो दूसरों के साथ न्याय करो। और इस रोग का निवारण अल्लाह के भय तथा परलोक पर विश्वास ही से हो सकता है। क्योंकि इस स्थिति में निक्षेप (अमानतदारी) एक नीति ही नहीं बल्कि धार्मिक कर्तव्य होगा औ इस पर स्थित रहना लाभ तथा हानि पर निर्भर नहीं रहेगा।
كَلَّآ إِنَّ كِتَٰبَ ٱلۡفُجَّارِ لَفِي سِجِّينٖ
Open ayah 83:7कदापि ऐसा न करो, निश्चय बुरों का कर्म पत्र "सिज्जीन" में है।
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا سِجِّينٞ
Open ayah 83:8और तुम क्या जानो कि "सिज्जीन" क्या है?
كِتَٰبٞ مَّرۡقُومٞ
Open ayah 83:9वह लिखित महान पुस्तक है।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 83:10उस दिन झुठलाने वालों के लिए विनाश है।
ٱلَّذِينَ يُكَذِّبُونَ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ
Open ayah 83:11जो प्रतिकार (बदले) के दिन को झुठलाते हैं।
وَمَا يُكَذِّبُ بِهِۦٓ إِلَّا كُلُّ مُعۡتَدٍ أَثِيمٍ
Open ayah 83:12तथा उसे वही झुठलाता है, जो महा अत्याचारी और पापी है।
إِذَا تُتۡلَىٰ عَلَيۡهِ ءَايَٰتُنَا قَالَ أَسَٰطِيرُ ٱلۡأَوَّلِينَ
Open ayah 83:13जब उनके सामने हमारी आयतों का अध्ययन किया जाता है, तो कहते हैं: पूर्वजों की कल्पित कथायें हैं।
كَلَّاۖ بَلۡۜ رَانَ عَلَىٰ قُلُوبِهِم مَّا كَانُواْ يَكۡسِبُونَ
Open ayah 83:14सुनो! उनके दिलों पर कुकर्मों के कारण लोहमल लग गया है।
كَلَّآ إِنَّهُمۡ عَن رَّبِّهِمۡ يَوۡمَئِذٖ لَّمَحۡجُوبُونَ
Open ayah 83:15निश्चय वे उस दिन अपने पालनहार (के दर्शन) से रोक दिये जायेंगे।
ثُمَّ إِنَّهُمۡ لَصَالُواْ ٱلۡجَحِيمِ
Open ayah 83:16फिर वे नरक में जायेंगे।
ثُمَّ يُقَالُ هَٰذَا ٱلَّذِي كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ
Open ayah 83:17फिर कहा जायेगा कि यही है, जिसे तुम मिथ्या मानते थे।[1]
- (7-17) इन आयतों में कुकर्मियों के दुषपरिणाम का विवरण दिया गया है। तथा यह बताया गया है कि उन के कुकर्म पहले ही से अपराध पत्रों में अंकित किये जा रहे हैं। तथा वे परलोक में कड़ी यातना का सामना करेंगे। और नरक में झोंक दिये जायेंगे। "सिज्जीन" से अभिप्राय, एक जगह है जहाँ पर काफ़िरों, अत्याचारियों और मुश्रिकों के कुकर्म पत्र तथा प्राण एकत्र किये जाते हैं। दिलों का लोहमल, पापों की कालिमा को कहा गया है। पाप अन्तरात्मा को अन्धकार बना देते हैं तो सत्य को स्वीकार करने की स्वभाविक योग्यता खो देते हैं।
كَلَّآ إِنَّ كِتَٰبَ ٱلۡأَبۡرَارِ لَفِي عِلِّيِّينَ
Open ayah 83:18सच ये है कि सदाचारियों के कर्म पत्र "इल्लिय्यीन" में हैं।
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا عِلِّيُّونَ
Open ayah 83:19और तुम क्या जानो कि "इल्लिय्यीन" क्या है?
كِتَٰبٞ مَّرۡقُومٞ
Open ayah 83:20एक अंकित पुस्तक है।
يَشۡهَدُهُ ٱلۡمُقَرَّبُونَ
Open ayah 83:21जिसके पास समीपवर्ती (फरिश्ते) उपस्थित रहते हैं।
إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمٍ
Open ayah 83:22निशचय, सदाचारी आनन्द में होंगे।
عَلَى ٱلۡأَرَآئِكِ يَنظُرُونَ
Open ayah 83:23सिंहासनों के ऊपर बैठकर सब कुछ देख रहे होंगे।
تَعۡرِفُ فِي وُجُوهِهِمۡ نَضۡرَةَ ٱلنَّعِيمِ
Open ayah 83:24तुम उनके मुखों से आनंद के चिन्ह अनुभव करोगे।
يُسۡقَوۡنَ مِن رَّحِيقٖ مَّخۡتُومٍ
Open ayah 83:25उन्हें मुहर लगी शुध्द मदिरा पिलाई जायेगी।
خِتَٰمُهُۥ مِسۡكٞۚ وَفِي ذَٰلِكَ فَلۡيَتَنَافَسِ ٱلۡمُتَنَٰفِسُونَ
Open ayah 83:26ये मुहर कस्तूरी की होगी। तो इसकी अभिलाषा करने वालों को इसकी अभिलाषा करनी चाहिये।
وَمِزَاجُهُۥ مِن تَسۡنِيمٍ
Open ayah 83:27उसमें तसनीम मिली होगी।
عَيۡنٗا يَشۡرَبُ بِهَا ٱلۡمُقَرَّبُونَ
Open ayah 83:28वह एक स्रोत है, जिससे अल्लाह के समीपवर्ती पियेंगे।[1]
- (18-28) इन आयतों में बताया गया है कि सदाचारियों के कर्म ऊँचे पत्रों में अंकित किये जा रहे हैं जो फ़रिश्तों के पास सुरक्षित हैं। और वे स्वर्ग में सुख के साथ रहेंगे। "इल्लिय्यीन" से अभिप्राय, जन्नत में एक जगह है। जहाँ पर नेक लोगों के कर्म पत्र तथा प्राण एकत्र किये जाते हैं। वहाँ पर समीपवर्ती फ़रिश्ते उपस्थित रहते हैं।
إِنَّ ٱلَّذِينَ أَجۡرَمُواْ كَانُواْ مِنَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ يَضۡحَكُونَ
Open ayah 83:29पापी (संसार में) ईमान लाने वालों पर हंसते थे।
وَإِذَا مَرُّواْ بِهِمۡ يَتَغَامَزُونَ
Open ayah 83:30और जब उनके पास से गुज़रते, तो आँखें मिचकाते थे।
وَإِذَا ٱنقَلَبُوٓاْ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِمُ ٱنقَلَبُواْ فَكِهِينَ
Open ayah 83:31और जब अपने परिवार में वापस जाते, तो आनंद लेते हुए वापस होते थे।
وَإِذَا رَأَوۡهُمۡ قَالُوٓاْ إِنَّ هَٰٓؤُلَآءِ لَضَآلُّونَ
Open ayah 83:32और जब उन्हें (मोमिनों को) देखते, तो कहते थेः यही भटके हुए लोग हैं।
وَمَآ أُرۡسِلُواْ عَلَيۡهِمۡ حَٰفِظِينَ
Open ayah 83:33जबकि वे उनके निरीक्षक बनाकर नहीं भेजे गये थे।
فَٱلۡيَوۡمَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ مِنَ ٱلۡكُفَّارِ يَضۡحَكُونَ
Open ayah 83:34तो जो ईमान लाये, आज काफ़िरों पर हंस रहे हैं।
عَلَى ٱلۡأَرَآئِكِ يَنظُرُونَ
Open ayah 83:35सिंहासनों के ऊपर से उन्हें देख रहे हैं।
هَلۡ ثُوِّبَ ٱلۡكُفَّارُ مَا كَانُواْ يَفۡعَلُونَ
Open ayah 83:36क्या काफ़िरों (विश्वास हीनों) को उनका बदला दे दिया गया?[1]
- (29-36) इन आयतों में बताया गया है कि परलोक में कर्मों का फल दिया जायेगा तो संसारिक परिस्थितियाँ बदल जायेंगी। संसार में तो सब के लिये अल्लाह की दया है, परन्तु न्याय के दिन जो अपने सुख सुविधा पर गर्व करते थे और जिन निर्धन मुसलमानों को देख कर आँखें मारते थे, वहाँ पर वही उन के दुष्परिणाम को देख कर प्रसन्न होंगे। अंतिम आयत में विश्वास हीनों के दुष्परिणाम को उन का कर्म कहा गया है। जिस में यह संकेत है कि सुफल और कुफल स्वयं इन्सान के अपने कर्मों का स्वभाविक प्रभाव होगा।