المرسلات
Al-Mursalaat
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلۡمُرۡسَلَٰتِ عُرۡفٗا
Open ayah 77:1शपथ है भेजी हुई निरन्तर धीमी वायुओं की!
فَٱلۡعَٰصِفَٰتِ عَصۡفٗا
Open ayah 77:2फिर झक्कड़ वाली हवाओं की!
وَٱلنَّٰشِرَٰتِ نَشۡرٗا
Open ayah 77:3और बादलों को फैलाने वालियों की![1]
- अर्थात जो हवायें अल्लाह के आदेशानुसार बादलों को फैलाती हैं।
فَٱلۡفَٰرِقَٰتِ فَرۡقٗا
Open ayah 77:4फिर अन्तर करने[1] वालों की!
- अर्थात सत्योसत्य तथा वैध और अवैध के बीच अन्तर करने के लिये आदेश लाते हैं।
فَٱلۡمُلۡقِيَٰتِ ذِكۡرًا
Open ayah 77:5फिर पहुँचाने वालों की वह़्यी (प्रकाशना[1]) को!
- अर्थात जो वह़्यी (प्रकाशना) ग्रहण कर के उसे रसूलों तक पहुँचाते हैं।
عُذۡرًا أَوۡ نُذۡرًا
Open ayah 77:6क्षमा के लिए अथवा चेतावनी[1] के लिए!
- अर्थात ईमान लाने वालों के लिये क्षमा का वचन तथा काफ़िरों के लिये यातना की सूचना लाते हैं।
إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعٞ
Open ayah 77:7निश्चय जिसका वचन तुम्हें दिया जा रहा है, वह अवश्य आनी है।
فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتۡ
Open ayah 77:8फिर जब तारे धुमिल हो जायेंगे।
وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتۡ
Open ayah 77:9तथा जब आकाश खोल दिया जायेगा।
وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ نُسِفَتۡ
Open ayah 77:10तथा जब पर्वत चूर-चूर करके उड़ा दिये जायेंगे।
وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتۡ
Open ayah 77:11और जब रसूलों का एक समय निर्धारित किया जायेगा।[1]
- उन के तथा उन के समुदायों के बीच निर्णय करने के लिये। और रसूल गवाही देंगे।
لِأَيِّ يَوۡمٍ أُجِّلَتۡ
Open ayah 77:12किस दिन के लिए इसे निलम्बित रखा गया है?
لِيَوۡمِ ٱلۡفَصۡلِ
Open ayah 77:13निर्णय के दिन के लिए।
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ
Open ayah 77:14आप क्या जानें कि क्या है वह निर्णय का दिन?
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:15विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
أَلَمۡ نُهۡلِكِ ٱلۡأَوَّلِينَ
Open ayah 77:16क्या हमने विनाश नहीं कर दिया (अवज्ञा के कारण) अगली जातियों का?
ثُمَّ نُتۡبِعُهُمُ ٱلۡأٓخِرِينَ
Open ayah 77:17फिर पीछे लगा[1] देंगे उनके पिछलों को।
- अर्थात उन्हीं के समान यातना ग्रस्त कर देंगे।
كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ
Open ayah 77:18इसी प्रकार, हम करते हैं अपराधियों के साथ।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:19विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
أَلَمۡ نَخۡلُقكُّم مِّن مَّآءٖ مَّهِينٖ
Open ayah 77:20क्या हमने पैदा नहीं किया है तुम्हें तुच्छ जल (वीर्य) से?
فَجَعَلۡنَٰهُ فِي قَرَارٖ مَّكِينٍ
Open ayah 77:21फिर हमने रख दिया उसे एक सुदृढ़ स्थान (गर्भाशय) में।
إِلَىٰ قَدَرٖ مَّعۡلُومٖ
Open ayah 77:22एक निश्चित अवधि तक।[1]
- अर्थात गर्भ की अवधि तक।
فَقَدَرۡنَا فَنِعۡمَ ٱلۡقَٰدِرُونَ
Open ayah 77:23तो हमने सामर्थ्य[1] रखा, अतः हम अच्छा सामर्थ्य रखने वाले हैं।
- अर्थात उसे पैदा करने पर।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:24विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ كِفَاتًا
Open ayah 77:25क्या हमने नहीं बनाया धरती को समेटकर[1] रखने वाली?
- अर्थात जब तक लोग जीवित रहते हैं तो उस के ऊपर रहते तथा बसते हैं। और मरण के पश्चात उसी में चले जाते हैं।
أَحۡيَآءٗ وَأَمۡوَٰتٗا
Open ayah 77:26जीवित तथा मुर्दों को।
وَجَعَلۡنَا فِيهَا رَوَٰسِيَ شَٰمِخَٰتٖ وَأَسۡقَيۡنَٰكُم مَّآءٗ فُرَاتٗا
Open ayah 77:27तथा बना दिये हमने उसमें बहुत-से ऊँचे पर्वत और पिलाया हमने तुम्हें मीठा जल।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:28विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ
Open ayah 77:29(कहा जायेगाः) चलो उस (नरक) की ओर जिसे तुम झुठलाते रहे।
ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ ظِلّٖ ذِي ثَلَٰثِ شُعَبٖ
Open ayah 77:30चलो ऐसी छाया[1] की ओर जो तीन शाखाओं वाली है।
- छाया से अभिप्राय, नरक के धुवें की छाया है। जो तीन दिशाओं में फैला होगा।
لَّا ظَلِيلٖ وَلَا يُغۡنِي مِنَ ٱللَّهَبِ
Open ayah 77:31जो न छाया देगी और न ज्वाला से बचायेगी।
إِنَّهَا تَرۡمِي بِشَرَرٖ كَٱلۡقَصۡرِ
Open ayah 77:32वह (अग्नि) फेंकती होगी चिँगारियाँ भवन के समान।
كَأَنَّهُۥ جِمَٰلَتٞ صُفۡرٞ
Open ayah 77:33जैसे वह पीले ऊँट हों।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:34विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
هَٰذَا يَوۡمُ لَا يَنطِقُونَ
Open ayah 77:35ये वो दिन है कि वे बोल[1] नहीं सकेंगे।
- अर्थात उन के विरुध्द ऐसे तर्क परस्तुत कर दिये जायेंगे कि वह अवाक रह जायेंगे।
وَلَا يُؤۡذَنُ لَهُمۡ فَيَعۡتَذِرُونَ
Open ayah 77:36और न उन्हें अनुमति दी जायेगी कि वे बहाने बना सकें।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:37विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِۖ جَمَعۡنَٰكُمۡ وَٱلۡأَوَّلِينَ
Open ayah 77:38ये निर्णय का दिन है, हमने एकत्र कर लिया है तुम्हें तथा पूर्व के लोगों को।
فَإِن كَانَ لَكُمۡ كَيۡدٞ فَكِيدُونِ
Open ayah 77:39तो यदि तुम्हारे पास कोई चाल[1] हो, तो चल लो।
- अर्थात मेरी पकड़ से बचने की।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:40विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
إِنَّ ٱلۡمُتَّقِينَ فِي ظِلَٰلٖ وَعُيُونٖ
Open ayah 77:41निःसंदेह, आज्ञाकारी उस दिन छाँव तथा जल स्रोतों में होंगे।
وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشۡتَهُونَ
Open ayah 77:42तथा मन चाहे फलों में।
كُلُواْ وَٱشۡرَبُواْ هَنِيٓـَٔۢا بِمَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ
Open ayah 77:43खाओ तथा पिओ मनमानी उन कर्मों के बदले, जो तुम करते रहे।
إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ
Open ayah 77:44हम इसी प्रकार प्रतिफल देते हैं।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:45विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
كُلُواْ وَتَمَتَّعُواْ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجۡرِمُونَ
Open ayah 77:46(हे झुठलाने वालो!) तुम खा लो तथा आनन्द ले लो कुछ[1] दिन। वास्तव में, तुम अपराधी हो।
- अर्थात संसारिक जीवन में।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:47विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرۡكَعُواْ لَا يَرۡكَعُونَ
Open ayah 77:48जब उनसे कहा जाता है कि (अल्लाह के समक्ष) झुको, तो झुकते नहीं।
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:49विनाश है उस दिन झुठलाने वालों के लिए।
فَبِأَيِّ حَدِيثِۭ بَعۡدَهُۥ يُؤۡمِنُونَ
Open ayah 77:50तो (अब) वे किस बात पर इस (क़ुर्आन) के पश्चात् ईमान[1] लायेंगे?
- अर्थात जब अल्लाह की अन्तिम पुस्तक पर ईमान नहीं लाते तो फिर कोई दूसरी पुस्तक नहीं हो सकती जिस पर वह ईमान लायें। इसलिये कि अब और कोई पुस्तक आसमान से आने वाली नहीं है।