المرسلات
Al-Mursalaat
Translation: Hindi - Suhel Farooq Khan/Saifur Rahman Nadwi · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلۡمُرۡسَلَٰتِ عُرۡفٗا
Open ayah 77:1हवाओं की क़सम जो (पहले) धीमी चलती हैं
فَٱلۡعَٰصِفَٰتِ عَصۡفٗا
Open ayah 77:2फिर ज़ोर पकड़ के ऑंधी हो जाती हैं
وَٱلنَّٰشِرَٰتِ نَشۡرٗا
Open ayah 77:3और (बादलों को) उभार कर फैला देती हैं
فَٱلۡفَٰرِقَٰتِ فَرۡقٗا
Open ayah 77:4फिर (उनको) फाड़ कर जुदा कर देती हैं
فَٱلۡمُلۡقِيَٰتِ ذِكۡرًا
Open ayah 77:5फिर फरिश्तों की क़सम जो वही लाते हैं
عُذۡرًا أَوۡ نُذۡرًا
Open ayah 77:6ताकि हुज्जत तमाम हो और डरा दिया जाए
إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعٞ
Open ayah 77:7कि जिस बात का तुमसे वायदा किया जाता है वह ज़रूर होकर रहेगा
فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتۡ
Open ayah 77:8फिर जब तारों की चमक जाती रहेगी
وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتۡ
Open ayah 77:9और जब आसमान फट जाएगा
وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ نُسِفَتۡ
Open ayah 77:10और जब पहाड़ (रूई की तरह) उड़े उड़े फिरेंगे
وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتۡ
Open ayah 77:11और जब पैग़म्बर लोग एक मुअय्यन वक्त पर जमा किए जाएँगे
لِأَيِّ يَوۡمٍ أُجِّلَتۡ
Open ayah 77:12(फिर) भला इन (बातों) में किस दिन के लिए ताख़ीर की गयी है
لِيَوۡمِ ٱلۡفَصۡلِ
Open ayah 77:13फ़ैसले के दिन के लिए
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ
Open ayah 77:14और तुमको क्या मालूम की फ़ैसले का दिन क्या है
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:15उस दिन झुठलाने वालों की मिट्टी ख़राब है
أَلَمۡ نُهۡلِكِ ٱلۡأَوَّلِينَ
Open ayah 77:16क्या हमने अगलों को हलाक नहीं किया
ثُمَّ نُتۡبِعُهُمُ ٱلۡأٓخِرِينَ
Open ayah 77:17फिर उनके पीछे पीछे पिछलों को भी चलता करेंगे
كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ
Open ayah 77:18हम गुनेहगारों के साथ ऐसा ही किया करते हैं
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:19उस दिन झुठलाने वालों की मिट्टी ख़राब है
أَلَمۡ نَخۡلُقكُّم مِّن مَّآءٖ مَّهِينٖ
Open ayah 77:20क्या हमने तुमको ज़लील पानी (मनी) से पैदा नहीं किया
فَجَعَلۡنَٰهُ فِي قَرَارٖ مَّكِينٍ
Open ayah 77:21फिर हमने उसको एक मुअय्यन वक्त तक
إِلَىٰ قَدَرٖ مَّعۡلُومٖ
Open ayah 77:22एक महफूज़ मक़ाम (रहम) में रखा
فَقَدَرۡنَا فَنِعۡمَ ٱلۡقَٰدِرُونَ
Open ayah 77:23फिर (उसका) एक अन्दाज़ा मुक़र्रर किया तो हम कैसा अच्छा अन्दाज़ा मुक़र्रर करने वाले हैं
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:24उन दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ كِفَاتًا
Open ayah 77:25क्या हमने ज़मीन को ज़िन्दों और मुर्दों को समेटने वाली नहीं बनाया
أَحۡيَآءٗ وَأَمۡوَٰتٗا
Open ayah 77:26और उसमें ऊँचे ऊँचे अटल पहाड़ रख दिए
وَجَعَلۡنَا فِيهَا رَوَٰسِيَ شَٰمِخَٰتٖ وَأَسۡقَيۡنَٰكُم مَّآءٗ فُرَاتٗا
Open ayah 77:27और तुम लोगों को मीठा पानी पिलाया
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:28उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ
Open ayah 77:29जिस चीज़ को तुम झुठलाया करते थे अब उसकी तरफ़ चलो
ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ ظِلّٖ ذِي ثَلَٰثِ شُعَبٖ
Open ayah 77:30(धुएँ के) साये की तरफ़ चलो जिसके तीन हिस्से हैं
لَّا ظَلِيلٖ وَلَا يُغۡنِي مِنَ ٱللَّهَبِ
Open ayah 77:31जिसमें न ठन्डक है और न जहन्नुम की लपक से बचाएगा
إِنَّهَا تَرۡمِي بِشَرَرٖ كَٱلۡقَصۡرِ
Open ayah 77:32उससे इतने बड़े बड़े अंगारे बरसते होंगे जैसे महल
كَأَنَّهُۥ جِمَٰلَتٞ صُفۡرٞ
Open ayah 77:33गोया ज़र्द रंग के ऊँट हैं
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:34उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
هَٰذَا يَوۡمُ لَا يَنطِقُونَ
Open ayah 77:35ये वह दिन होगा कि लोग लब तक न हिला सकेंगे
وَلَا يُؤۡذَنُ لَهُمۡ فَيَعۡتَذِرُونَ
Open ayah 77:36और उनको इजाज़त दी जाएगी कि कुछ उज्र माअज़ेरत कर सकें
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:37उस दिन झुठलाने वालों की तबाही है
هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِۖ جَمَعۡنَٰكُمۡ وَٱلۡأَوَّلِينَ
Open ayah 77:38यही फैसले का दिन है (जिस में) हमने तुमको और अगलों को इकट्ठा किया है
فَإِن كَانَ لَكُمۡ كَيۡدٞ فَكِيدُونِ
Open ayah 77:39तो अगर तुम्हें कोई दाँव करना हो तो आओ चल चुको
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:40उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
إِنَّ ٱلۡمُتَّقِينَ فِي ظِلَٰلٖ وَعُيُونٖ
Open ayah 77:41बेशक परहेज़गार लोग (दरख्तों की) घनी छाँव में होंगे
وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشۡتَهُونَ
Open ayah 77:42और चश्मों और आदमियों में जो उन्हें मरग़ूब हो
كُلُواْ وَٱشۡرَبُواْ هَنِيٓـَٔۢا بِمَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ
Open ayah 77:43(दुनिया में) जो अमल करते थे उसके बदले में मज़े से खाओ पियो
إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ
Open ayah 77:44मुबारक हम नेकोकारों को ऐसा ही बदला दिया करते हैं
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:45उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
كُلُواْ وَتَمَتَّعُواْ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجۡرِمُونَ
Open ayah 77:46(झुठलाने वालों) चन्द दिन चैन से खा पी लो तुम बेशक गुनेहगार हो
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:47उस दिन झुठलाने वालों की मिट्टी ख़राब है
وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرۡكَعُواْ لَا يَرۡكَعُونَ
Open ayah 77:48और जब उनसे कहा जाता है कि रूकूउ करों तो रूकूउ नहीं करते
وَيۡلٞ يَوۡمَئِذٖ لِّلۡمُكَذِّبِينَ
Open ayah 77:49उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है
فَبِأَيِّ حَدِيثِۭ بَعۡدَهُۥ يُؤۡمِنُونَ
Open ayah 77:50अब इसके बाद ये किस बात पर ईमान लाएँगे