النازعات
An-Naazi'aat
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلنَّٰزِعَٰتِ غَرۡقٗا
Open ayah 79:1शपथ है उन फ़रिश्तों की जो डूबकर (प्राण) निकालते हैं!
وَٱلنَّٰشِطَٰتِ نَشۡطٗا
Open ayah 79:2और जो सरलता से (प्राण) निकालते हैं।
وَٱلسَّٰبِحَٰتِ سَبۡحٗا
Open ayah 79:3और जो तैरते रहते हैं।
فَٱلسَّٰبِقَٰتِ سَبۡقٗا
Open ayah 79:4फिर जो आगे निकल जाते हैं।
فَٱلۡمُدَبِّرَٰتِ أَمۡرٗا
Open ayah 79:5फिर जो कार्य की व्यवस्था करते हैं।[1]
- (1-5) यहाँ से बताया गया है कि प्रलय का आरंभ भारी भूकम्प से होगा और दूसरे ही क्षण सब जीवित हो कर धरती के ऊपर होंगे।
يَوۡمَ تَرۡجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ
Open ayah 79:6जिस दिन धरती काँपेगी।
تَتۡبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ
Open ayah 79:7जिसके पीछे ही दूसरी कम्प आ जायेगी।
قُلُوبٞ يَوۡمَئِذٖ وَاجِفَةٌ
Open ayah 79:8उस दिन बहुत-से दिल धड़क रहे होंगे।
أَبۡصَٰرُهَا خَٰشِعَةٞ
Open ayah 79:9उनकी आँखें झुकी होंगी।
يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرۡدُودُونَ فِي ٱلۡحَافِرَةِ
Open ayah 79:10वे कहते हैं कि क्या हम फिर पहली स्थिति में लाये जायेंगे?
أَءِذَا كُنَّا عِظَٰمٗا نَّخِرَةٗ
Open ayah 79:11जब हम (भुरभुरी) (खोखली) अस्थियाँ (हड्डियाँ) हो जायेंगे।
قَالُواْ تِلۡكَ إِذٗا كَرَّةٌ خَاسِرَةٞ
Open ayah 79:12उन्होंने कहाः तब तो इस वापसी में क्षति है।
فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٞ وَٰحِدَةٞ
Open ayah 79:13बस वह एक झिड़की होगी।
فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ
Open ayah 79:14तब वे अकस्मात धरती के ऊपर होंगे।
هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ
Open ayah 79:15(हे नबी!) क्या तुम्हें मूसा का समाचार पहुँचा?[1]
- (6-15) इन आयतों में प्रलय दिवस का चित्र पेश किया गया है। और काफ़िरों की अवस्था बताई गई है कि वे उस दिन किस प्रकार अपने आप को एक खुले मैदान में पायेंगे।
إِذۡ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلۡوَادِ ٱلۡمُقَدَّسِ طُوًى
Open ayah 79:16जब पवित्र वादी 'तुवा' में उसे उसके पालनहार ने पुकारा।
ٱذۡهَبۡ إِلَىٰ فِرۡعَوۡنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ
Open ayah 79:17फ़िरऔन के पास जाओ, वह विद्रोही हो गया है।
فَقُلۡ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ
Open ayah 79:18तथा उससे कहो कि क्या तुम पवित्र होना चाहोगे?
وَأَهۡدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخۡشَىٰ
Open ayah 79:19और मैं तुम्हें तुम्हारे पालनहार की सीधी राह दिखाऊँ, तो तुम डरोगे?
فَأَرَىٰهُ ٱلۡأٓيَةَ ٱلۡكُبۡرَىٰ
Open ayah 79:20फिर उसे सबसे बड़ा चिन्ह (चमत्कार) दिखाया।
فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ
Open ayah 79:21तो उसने उसे झुठला दिया और बात न मानी।
ثُمَّ أَدۡبَرَ يَسۡعَىٰ
Open ayah 79:22फिर प्रयास करने लगा।
فَحَشَرَ فَنَادَىٰ
Open ayah 79:23फिर लोगों को एकत्र किया, फिर पुकारा।
فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلۡأَعۡلَىٰ
Open ayah 79:24और कहाः मैं तुम्हारा परम पालनहार हूँ।
فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلۡأٓخِرَةِ وَٱلۡأُولَىٰٓ
Open ayah 79:25तो अल्लाह ने उसे संसार तथा परलोक की यातना में घेर लिया।
إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَعِبۡرَةٗ لِّمَن يَخۡشَىٰٓ
Open ayah 79:26वास्तव में, इसमें उसके लिए शिक्षा है, जो डरता है।
ءَأَنتُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُۚ بَنَىٰهَا
Open ayah 79:27क्या तुम्हें पैदा करना कठिन है अथवा आकाश को, जिसे उसने बनाया।[1]
- (16-27) यहाँ से प्रलय के होने और पुनः जीवित करने के तर्क आकाश तथा धरती की रचना से दिये जा रहे हैं कि जिस शक्ति ने यह सब बनाया और तुम्हारे जीवन रक्षा की व्यवस्था की है, प्रलय करना और फिर सब को जीवित करना उस के लिये असंभव कैसे हो सकता है? तुम स्वयं विचार कर के निर्णय करो।
رَفَعَ سَمۡكَهَا فَسَوَّىٰهَا
Open ayah 79:28उसकी छत ऊँची की और चौरस किया।
وَأَغۡطَشَ لَيۡلَهَا وَأَخۡرَجَ ضُحَىٰهَا
Open ayah 79:29और उसकी रात को अंधेरी तथा दिन को उजाला किया।
وَٱلۡأَرۡضَ بَعۡدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ
Open ayah 79:30और इसके बाद धरती को फैलाया।
أَخۡرَجَ مِنۡهَا مَآءَهَا وَمَرۡعَىٰهَا
Open ayah 79:31और उससे पानी और चारा निकाला।
وَٱلۡجِبَالَ أَرۡسَىٰهَا
Open ayah 79:32और पर्वतों को गाड़ दिया।
مَتَٰعٗا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ
Open ayah 79:33तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए।
فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلۡكُبۡرَىٰ
Open ayah 79:34तो जब प्रलय आयेगी।[1]
- (28-34) 'बड़ी आपदा' प्रलय को कहा गया है जो उस की घोर स्थिति का चित्रण है।
يَوۡمَ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا سَعَىٰ
Open ayah 79:35उस दिन इन्सान अपना करतूत याद करेगा।[1]
- (35) यह प्रलय का तीसरा चरण होगा जब कि वह सामने होगी। उस दिन प्रत्येक व्यक्ति को अपने संसारिक कर्म याद आयेंगे और कर्मानुसार जिस ने सत्य धर्म की शिक्षा का पालन किया होगा उसे स्वर्ग का सुख मिलेगा और जिस ने सत्य धर्म और नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को नकारा और मनमानी धर्म और कर्म किया होगा वह नरक का स्थायी दुःख भोगेगा।
وَبُرِّزَتِ ٱلۡجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ
Open ayah 79:36और देखने वाले के लिए नरक सामने कर दी जायेगी।
فَأَمَّا مَن طَغَىٰ
Open ayah 79:37तो जिसने विद्रोह किया।
وَءَاثَرَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا
Open ayah 79:38और सांसारिक जीवन को प्राथमिक्ता दी।
فَإِنَّ ٱلۡجَحِيمَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ
Open ayah 79:39तो नरक ही उसका आवास होगी।
وَأَمَّا مَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفۡسَ عَنِ ٱلۡهَوَىٰ
Open ayah 79:40परन्तु, जो अपने पालनहार की महानता से डरा तथा अपने आपको मनमानी करने से रोका।
فَإِنَّ ٱلۡجَنَّةَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ
Open ayah 79:41तो निश्चय ही उसका आवास स्वर्ग है।
يَسۡـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرۡسَىٰهَا
Open ayah 79:42वे आपसे प्रश्न करते हैं कि वह समय कब आयेगा?[1]
- (42) काफ़िरों का यह प्रश्न समय जानने के लिये नहीं, बल्कि हंसी उड़ाने के लिये था।
فِيمَ أَنتَ مِن ذِكۡرَىٰهَآ
Open ayah 79:43तुम उसकी चर्चा में क्यों पड़े हो?
إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ
Open ayah 79:44उसके होने के समय का ज्ञान तुम्हारे पालनहार के पास है।
إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخۡشَىٰهَا
Open ayah 79:45तुम तो उसे सावधान करने के लिए हो, जो उससे डरता है।[1]
- (45) इस आयत में कहा गया है कि (हे नबी!) सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम आप का दायित्व मात्र उस दिन से सावधान करना है। धर्म बलपूर्वक मनवाने के लिये नहीं। जो नहीं मानेगा उसे स्वयं उस दिन समझ में आ जायेगा कि उस ने क्षण भर के संसारिक जीवन के स्वार्थ के लिये अपना स्थायी सुख खो दिया। और उस समय पछतावे का कुछ लाभ नहीं होगा।
كَأَنَّهُمۡ يَوۡمَ يَرَوۡنَهَا لَمۡ يَلۡبَثُوٓاْ إِلَّا عَشِيَّةً أَوۡ ضُحَىٰهَا
Open ayah 79:46वे जिस दिन उसका दर्शन करेंगे, उन्हें ऐसा लगेगा कि वे संसार में एक संध्या या उसके सवेरे से अधिक नहीं ठहरे।