المدثر
Al-Muddaththir
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡمُدَّثِّرُ
Open ayah 74:1ऐ ओढ़ने लपेटनेवाले!
قُمۡ فَأَنذِرۡ
Open ayah 74:2उठो, और सावधान करने में लग जाओ
وَرَبَّكَ فَكَبِّرۡ
Open ayah 74:3और अपने रब की बड़ाई ही करो
وَثِيَابَكَ فَطَهِّرۡ
Open ayah 74:4अपने दामन को पाक रखो
وَٱلرُّجۡزَ فَٱهۡجُرۡ
Open ayah 74:5और गन्दगी से दूर ही रहो
وَلَا تَمۡنُن تَسۡتَكۡثِرُ
Open ayah 74:6अपनी कोशिशों को अधिक समझकर उसके क्रम को भंग न करो
وَلِرَبِّكَ فَٱصۡبِرۡ
Open ayah 74:7और अपने रब के लिए धैर्य ही से काम लो
فَإِذَا نُقِرَ فِي ٱلنَّاقُورِ
Open ayah 74:8जब सूर में फूँक मारी जाएगी
فَذَٰلِكَ يَوۡمَئِذٖ يَوۡمٌ عَسِيرٌ
Open ayah 74:9तो जिस दिन ऐसा होगा, वह दिन बड़ा ही कठोर होगा,
عَلَى ٱلۡكَٰفِرِينَ غَيۡرُ يَسِيرٖ
Open ayah 74:10इनकार करनेवालो पर आसान न होगा
ذَرۡنِي وَمَنۡ خَلَقۡتُ وَحِيدٗا
Open ayah 74:11छोड़ दो मुझे और उसको जिसे मैंने अकेला पैदा किया,
وَجَعَلۡتُ لَهُۥ مَالٗا مَّمۡدُودٗا
Open ayah 74:12और उसे माल दिया दूर तक फैला हुआ,
وَبَنِينَ شُهُودٗا
Open ayah 74:13और उसके पास उपस्थित रहनेवाले बेटे दिए,
وَمَهَّدتُّ لَهُۥ تَمۡهِيدٗا
Open ayah 74:14और मैंने उसके लिए अच्छी तरह जीवन-मार्ग समतल किया
ثُمَّ يَطۡمَعُ أَنۡ أَزِيدَ
Open ayah 74:15फिर वह लोभ रखता है कि मैं उसके लिए और अधिक दूँगा
كَلَّآۖ إِنَّهُۥ كَانَ لِأٓيَٰتِنَا عَنِيدٗا
Open ayah 74:16कदापि नहीं, वह हमारी आयतों का दुश्मन है,
سَأُرۡهِقُهُۥ صَعُودًا
Open ayah 74:17शीघ्र ही मैं उसे घेरकर कठिन चढ़ाई चढ़वाऊँगा
إِنَّهُۥ فَكَّرَ وَقَدَّرَ
Open ayah 74:18उसने सोचा और अटकल से एक बात बनाई
فَقُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ
Open ayah 74:19तो विनष्ट हो, कैसी बात बनाई!
ثُمَّ قُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ
Open ayah 74:20फिर विनष्ट हो, कैसी बात बनाई!
ثُمَّ نَظَرَ
Open ayah 74:21फिर नज़र दौड़ाई,
ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَ
Open ayah 74:22फिर त्योरी चढ़ाई और मुँह बनाया,
ثُمَّ أَدۡبَرَ وَٱسۡتَكۡبَرَ
Open ayah 74:23फिर पीठ फेरी और घमंड किया
فَقَالَ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٞ يُؤۡثَرُ
Open ayah 74:24अन्ततः बोला, 'यह तो बस एक जादू है, जो पहले से चला आ रहा है
إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا قَوۡلُ ٱلۡبَشَرِ
Open ayah 74:25'यह तो मात्र मनुष्य की वाणी है।'
سَأُصۡلِيهِ سَقَرَ
Open ayah 74:26मैं शीघ्र ही उसे 'सक़र' (जहन्नम की आग) में झोंक दूँगा
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا سَقَرُ
Open ayah 74:27और तुम्हें क्या पता की सक़र क्या है?
لَا تُبۡقِي وَلَا تَذَرُ
Open ayah 74:28वह न तरस खाएगी और न छोड़ेगी,
لَوَّاحَةٞ لِّلۡبَشَرِ
Open ayah 74:29खाल को झुलसा देनेवाली है,
عَلَيۡهَا تِسۡعَةَ عَشَرَ
Open ayah 74:30उसपर उन्नीस (कार्यकर्ता) नियुक्त है
وَمَا جَعَلۡنَآ أَصۡحَٰبَ ٱلنَّارِ إِلَّا مَلَٰٓئِكَةٗۖ وَمَا جَعَلۡنَا عِدَّتَهُمۡ إِلَّا فِتۡنَةٗ لِّلَّذِينَ كَفَرُواْ لِيَسۡتَيۡقِنَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَيَزۡدَادَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوٓاْ إِيمَٰنٗا وَلَا يَرۡتَابَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَٱلۡمُؤۡمِنُونَ وَلِيَقُولَ ٱلَّذِينَ فِي قُلُوبِهِم مَّرَضٞ وَٱلۡكَٰفِرُونَ مَاذَآ أَرَادَ ٱللَّهُ بِهَٰذَا مَثَلٗاۚ كَذَٰلِكَ يُضِلُّ ٱللَّهُ مَن يَشَآءُ وَيَهۡدِي مَن يَشَآءُۚ وَمَا يَعۡلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ إِلَّا هُوَۚ وَمَا هِيَ إِلَّا ذِكۡرَىٰ لِلۡبَشَرِ
Open ayah 74:31और हमने उस आग पर नियुक्त रहनेवालों को फ़रिश्ते ही बनाया है, और हमने उनकी संख्या को इनकार करनेवालों के लिए मुसीबत और आज़माइश ही बनाकर रखा है। ताकि वे लोग जिन्हें किताब प्रदान की गई थी पूर्ण विश्वास प्राप्त करें, और वे लोग जो ईमान ले आए वे ईमान में और आगे बढ़ जाएँ। और जिन लोगों को किताब प्रदान की गई वे और ईमानवाले किसी संशय मे न पड़े, और ताकि जिनके दिलों मे रोग है वे और इनकार करनेवाले कहें, 'इस वर्णन से अल्लाह का क्या अभिप्राय है?' इस प्रकार अल्लाह जिसे चाहता है पथभ्रष्ट कर देता है और जिसे चाहता हैं संमार्ग प्रदान करता है। और तुम्हारे रब की सेनाओं को स्वयं उसके सिवा कोई नहीं जानता, और यह तो मनुष्य के लिए मात्र एक शिक्षा-सामग्री है
كَلَّا وَٱلۡقَمَرِ
Open ayah 74:32कुछ नहीं, साक्षी है चाँद
وَٱلَّيۡلِ إِذۡ أَدۡبَرَ
Open ayah 74:33और साक्षी है रात जबकि वह पीठ फेर चुकी,
وَٱلصُّبۡحِ إِذَآ أَسۡفَرَ
Open ayah 74:34और प्रातःकाल जबकि वह पूर्णरूपेण प्रकाशित हो जाए।
إِنَّهَا لَإِحۡدَى ٱلۡكُبَرِ
Open ayah 74:35निश्चय ही वह भारी (भयंकर) चीज़ों में से एक है,
نَذِيرٗا لِّلۡبَشَرِ
Open ayah 74:36मनुष्यों के लिए सावधानकर्ता के रूप में,
لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَتَقَدَّمَ أَوۡ يَتَأَخَّرَ
Open ayah 74:37तुममें से उस व्यक्ति के लिए जो आगे बढ़ना या पीछे हटना चाहे
كُلُّ نَفۡسِۭ بِمَا كَسَبَتۡ رَهِينَةٌ
Open ayah 74:38प्रत्येक व्यक्ति जो कुछ उसने कमाया उसके बदले रेहन (गिरवी) है,
إِلَّآ أَصۡحَٰبَ ٱلۡيَمِينِ
Open ayah 74:39सिवाय दाएँवालों के
فِي جَنَّٰتٖ يَتَسَآءَلُونَ
Open ayah 74:40वे बाग़ों में होंगे, पूछ-ताछ कर रहे होंगे
عَنِ ٱلۡمُجۡرِمِينَ
Open ayah 74:41अपराधियों के विषय में
مَا سَلَكَكُمۡ فِي سَقَرَ
Open ayah 74:42'तुम्हे क्या चीज़ सकंर (जहन्नम) में ले आई?'
قَالُواْ لَمۡ نَكُ مِنَ ٱلۡمُصَلِّينَ
Open ayah 74:43वे कहेंगे, 'हम नमाज़ अदा करनेवालों में से न थे।
وَلَمۡ نَكُ نُطۡعِمُ ٱلۡمِسۡكِينَ
Open ayah 74:44और न हम मुहताज को खाना खिलाते थे
وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ ٱلۡخَآئِضِينَ
Open ayah 74:45'और व्यर्थ बात और कठ-हुज्जती में पड़े रहनेवालों के साथ हम भी उसी में लगे रहते थे।
وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ
Open ayah 74:46और हम बदला दिए जाने के दिन को झुठलाते थे,
حَتَّىٰٓ أَتَىٰنَا ٱلۡيَقِينُ
Open ayah 74:47'यहाँ तक कि विश्वसनीय चीज़ (प्रलय-दिवस) में हमें आ लिया।'
فَمَا تَنفَعُهُمۡ شَفَٰعَةُ ٱلشَّٰفِعِينَ
Open ayah 74:48अतः सिफ़ारिश करनेवालों को कोई सिफ़ारिश उनको कुछ लाभ न पहुँचा सकेगी
فَمَا لَهُمۡ عَنِ ٱلتَّذۡكِرَةِ مُعۡرِضِينَ
Open ayah 74:49आख़िर उन्हें क्या हुआ है कि वे नसीहत से कतराते है,
كَأَنَّهُمۡ حُمُرٞ مُّسۡتَنفِرَةٞ
Open ayah 74:50मानो वे बिदके हुए जंगली गधे है
فَرَّتۡ مِن قَسۡوَرَةِۭ
Open ayah 74:51जो शेर से (डरकर) भागे है?
بَلۡ يُرِيدُ كُلُّ ٱمۡرِيٕٖ مِّنۡهُمۡ أَن يُؤۡتَىٰ صُحُفٗا مُّنَشَّرَةٗ
Open ayah 74:52नहीं, बल्कि उनमें से प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे खुली किताबें दी जाएँ
كَلَّاۖ بَل لَّا يَخَافُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ
Open ayah 74:53कदापि नहीं, बल्कि ले आख़िरत से डरते नहीं
كَلَّآ إِنَّهُۥ تَذۡكِرَةٞ
Open ayah 74:54कुछ नहीं, वह तो एक अनुस्मति है
فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ
Open ayah 74:55अब जो कोई चाहे इससे नसीहत हासिल करे,
وَمَا يَذۡكُرُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُۚ هُوَ أَهۡلُ ٱلتَّقۡوَىٰ وَأَهۡلُ ٱلۡمَغۡفِرَةِ
Open ayah 74:56और वे नसीहत हासिल नहीं करेंगे। यह और बात है कि अल्लाह ही ऐसा चाहे। वही इस योग्य है कि उसका डर रखा जाए और इस योग्य भी कि क्षमा करे