عبس
Abasa
Translation: Hindi - Suhel Farooq Khan/Saifur Rahman Nadwi · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
عَبَسَ وَتَوَلَّىٰٓ
Open ayah 80:1वह अपनी बात पर चीं ब जबीं हो गया
أَن جَآءَهُ ٱلۡأَعۡمَىٰ
Open ayah 80:2और मुँह फेर बैठा कि उसके पास नाबीना आ गया
وَمَا يُدۡرِيكَ لَعَلَّهُۥ يَزَّكَّىٰٓ
Open ayah 80:3और तुमको क्या मालूम यायद वह (तालीम से) पाकीज़गी हासिल करता
أَوۡ يَذَّكَّرُ فَتَنفَعَهُ ٱلذِّكۡرَىٰٓ
Open ayah 80:4या वह नसीहत सुनता तो नसीहत उसके काम आती
أَمَّا مَنِ ٱسۡتَغۡنَىٰ
Open ayah 80:5तो जो कुछ परवाह नहीं करता
فَأَنتَ لَهُۥ تَصَدَّىٰ
Open ayah 80:6उसके तो तुम दरपै हो जाते हो हालॉकि अगर वह न सुधरे
وَمَا عَلَيۡكَ أَلَّا يَزَّكَّىٰ
Open ayah 80:7तो तुम ज़िम्मेदार नहीं
وَأَمَّا مَن جَآءَكَ يَسۡعَىٰ
Open ayah 80:8और जो तुम्हारे पास लपकता हुआ आता है
وَهُوَ يَخۡشَىٰ
Open ayah 80:9और (ख़ुदा से) डरता है
فَأَنتَ عَنۡهُ تَلَهَّىٰ
Open ayah 80:10तो तुम उससे बेरूख़ी करते हो
كَلَّآ إِنَّهَا تَذۡكِرَةٞ
Open ayah 80:11देखो ये (क़ुरान) तो सरासर नसीहत है
فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ
Open ayah 80:12तो जो चाहे इसे याद रखे
فِي صُحُفٖ مُّكَرَّمَةٖ
Open ayah 80:13(लौहे महफूज़ के) बहुत मोअज़ज़िज औराक़ में (लिखा हुआ) है
مَّرۡفُوعَةٖ مُّطَهَّرَةِۭ
Open ayah 80:14बुलन्द मरतबा और पाक हैं
بِأَيۡدِي سَفَرَةٖ
Open ayah 80:15(ऐसे) लिखने वालों के हाथों में है
كِرَامِۭ بَرَرَةٖ
Open ayah 80:16जो बुज़ुर्ग नेकोकार हैं
قُتِلَ ٱلۡإِنسَٰنُ مَآ أَكۡفَرَهُۥ
Open ayah 80:17इन्सान हलाक हो जाए वह क्या कैसा नाशुक्रा है
مِنۡ أَيِّ شَيۡءٍ خَلَقَهُۥ
Open ayah 80:18(ख़ुदा ने) उसे किस चीज़ से पैदा किया
مِن نُّطۡفَةٍ خَلَقَهُۥ فَقَدَّرَهُۥ
Open ayah 80:19नुत्फे से उसे पैदा किया फिर उसका अन्दाज़ा मुक़र्रर किया
ثُمَّ ٱلسَّبِيلَ يَسَّرَهُۥ
Open ayah 80:20फिर उसका रास्ता आसान कर दिया
ثُمَّ أَمَاتَهُۥ فَأَقۡبَرَهُۥ
Open ayah 80:21फिर उसे मौत दी फिर उसे कब्र में दफ़न कराया
ثُمَّ إِذَا شَآءَ أَنشَرَهُۥ
Open ayah 80:22फिर जब चाहेगा उठा खड़ा करेगा
كَلَّا لَمَّا يَقۡضِ مَآ أَمَرَهُۥ
Open ayah 80:23सच तो यह है कि ख़ुदा ने जो हुक्म उसे दिया उसने उसको पूरा न किया
فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ إِلَىٰ طَعَامِهِۦٓ
Open ayah 80:24तो इन्सान को अपने घाटे ही तरफ ग़ौर करना चाहिए
أَنَّا صَبَبۡنَا ٱلۡمَآءَ صَبّٗا
Open ayah 80:25कि हम ही ने (बादल) से पानी बरसाया
ثُمَّ شَقَقۡنَا ٱلۡأَرۡضَ شَقّٗا
Open ayah 80:26फिर हम ही ने ज़मीन (दरख्त उगाकर) चीरी फाड़ी
فَأَنۢبَتۡنَا فِيهَا حَبّٗا
Open ayah 80:27फिर हमने उसमें अनाज उगाया
وَعِنَبٗا وَقَضۡبٗا
Open ayah 80:28और अंगूर और तरकारियाँ
وَزَيۡتُونٗا وَنَخۡلٗا
Open ayah 80:29और ज़ैतून और खजूरें
وَحَدَآئِقَ غُلۡبٗا
Open ayah 80:30और घने घने बाग़ और मेवे
وَفَٰكِهَةٗ وَأَبّٗا
Open ayah 80:31और चारा (ये सब कुछ) तुम्हारे और तुम्हारे
مَّتَٰعٗا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ
Open ayah 80:32चारपायों के फायदे के लिए (बनाया)
فَإِذَا جَآءَتِ ٱلصَّآخَّةُ
Open ayah 80:33तो जब कानों के परदे फाड़ने वाली (क़यामत) आ मौजूद होगी
يَوۡمَ يَفِرُّ ٱلۡمَرۡءُ مِنۡ أَخِيهِ
Open ayah 80:34उस दिन आदमी अपने भाई
وَأُمِّهِۦ وَأَبِيهِ
Open ayah 80:35और अपनी माँ और अपने बाप
وَصَٰحِبَتِهِۦ وَبَنِيهِ
Open ayah 80:36और अपने लड़के बालों से भागेगा
لِكُلِّ ٱمۡرِيٕٖ مِّنۡهُمۡ يَوۡمَئِذٖ شَأۡنٞ يُغۡنِيهِ
Open ayah 80:37उस दिन हर शख़्श (अपनी नजात की) ऐसी फ़िक्र में होगा जो उसके (मशग़ूल होने के) लिए काफ़ी हों
وُجُوهٞ يَوۡمَئِذٖ مُّسۡفِرَةٞ
Open ayah 80:38बहुत से चेहरे तो उस दिन चमकते होंगे
ضَاحِكَةٞ مُّسۡتَبۡشِرَةٞ
Open ayah 80:39ख़न्दाँ शांदाँ (यही नेको कार हैं)
وَوُجُوهٞ يَوۡمَئِذٍ عَلَيۡهَا غَبَرَةٞ
Open ayah 80:40और बहुत से चेहरे ऐसे होंगे जिन पर गर्द पड़ी होगी
تَرۡهَقُهَا قَتَرَةٌ
Open ayah 80:41उस पर सियाही छाई हुई होगी
أُوْلَٰٓئِكَ هُمُ ٱلۡكَفَرَةُ ٱلۡفَجَرَةُ
Open ayah 80:42यही कुफ्फ़ार बदकार हैं