التكوير
At-Takwir
Translation: Hindi - Suhel Farooq Khan/Saifur Rahman Nadwi · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلشَّمۡسُ كُوِّرَتۡ
Open ayah 81:1जिस वक्त आफ़ताब की चादर को लपेट लिया जाएगा
وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتۡ
Open ayah 81:2और जिस वक्त तारे गिर पडेग़ें
وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ سُيِّرَتۡ
Open ayah 81:3और जब पहाड़ चलाए जाएंगें
وَإِذَا ٱلۡعِشَارُ عُطِّلَتۡ
Open ayah 81:4और जब अनक़रीब जनने वाली ऊंटनियों बेकार कर दी जाएंगी
وَإِذَا ٱلۡوُحُوشُ حُشِرَتۡ
Open ayah 81:5और जिस वक्त वहशी जानवर इकट्ठा किये जायेंगे
وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ سُجِّرَتۡ
Open ayah 81:6और जिस वक्त दरिया आग हो जायेंगे
وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتۡ
Open ayah 81:7और जिस वक्त रुहें हवियों से मिला दी जाएंगी
وَإِذَا ٱلۡمَوۡءُۥدَةُ سُئِلَتۡ
Open ayah 81:8और जिस वक्त ज़िन्दा दर गोर लड़की से पूछा जाएगा
بِأَيِّ ذَنۢبٖ قُتِلَتۡ
Open ayah 81:9कि वह किस गुनाह के बदले मारी गयी
وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتۡ
Open ayah 81:10और जिस वक्त (आमाल के) दफ्तर खोले जाएं
وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتۡ
Open ayah 81:11और जिस वक्त आसमान का छिलका उतारा जाएगा
وَإِذَا ٱلۡجَحِيمُ سُعِّرَتۡ
Open ayah 81:12और जब दोज़ख़ (की आग) भड़कायी जाएगी
وَإِذَا ٱلۡجَنَّةُ أُزۡلِفَتۡ
Open ayah 81:13और जब बेहिश्त क़रीब कर दी जाएगी
عَلِمَتۡ نَفۡسٞ مَّآ أَحۡضَرَتۡ
Open ayah 81:14तब हर शख़्श मालूम करेगा कि वह क्या (आमाल) लेकर आया
فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلۡخُنَّسِ
Open ayah 81:15तो मुझे उन सितारों की क़सम जो चलते चलते पीछे हट जाते
ٱلۡجَوَارِ ٱلۡكُنَّسِ
Open ayah 81:16और ग़ायब होते हैं
وَٱلَّيۡلِ إِذَا عَسۡعَسَ
Open ayah 81:17और रात की क़सम जब ख़त्म होने को आए
وَٱلصُّبۡحِ إِذَا تَنَفَّسَ
Open ayah 81:18और सुबह की क़सम जब रौशन हो जाए
إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولٖ كَرِيمٖ
Open ayah 81:19कि बेशक यें (क़ुरान) एक मुअज़िज़ फरिश्ता (जिबरील की ज़बान का पैग़ाम है
ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي ٱلۡعَرۡشِ مَكِينٖ
Open ayah 81:20जो बड़े क़वी अर्श के मालिक की बारगाह में बुलन्द रुतबा है
مُّطَاعٖ ثَمَّ أَمِينٖ
Open ayah 81:21वहाँ (सब फरिश्तों का) सरदार अमानतदार है
وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجۡنُونٖ
Open ayah 81:22और (मक्के वालों) तुम्हारे साथी मोहम्मद दीवाने नहीं हैं
وَلَقَدۡ رَءَاهُ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡمُبِينِ
Open ayah 81:23और बेशक उन्होनें जिबरील को (आसमान के) खुले (शरक़ी) किनारे पर देखा है
وَمَا هُوَ عَلَى ٱلۡغَيۡبِ بِضَنِينٖ
Open ayah 81:24और वह ग़ैब की बातों के ज़ाहिर करने में बख़ील नहीं
وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَيۡطَٰنٖ رَّجِيمٖ
Open ayah 81:25और न यह मरदूद शैतान का क़ौल है
فَأَيۡنَ تَذۡهَبُونَ
Open ayah 81:26फिर तुम कहाँ जाते हो
إِنۡ هُوَ إِلَّا ذِكۡرٞ لِّلۡعَٰلَمِينَ
Open ayah 81:27ये सारे जहॉन के लोगों के लिए बस नसीहत है
لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَسۡتَقِيمَ
Open ayah 81:28(मगर) उसी के लिए जो तुममें सीधी राह चले
وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ
Open ayah 81:29और तुम तो सारे जहॉन के पालने वाले ख़ुदा के चाहे बग़ैर कुछ भी चाह नहीं सकते