الإنفطار
Al-Infitaar
Translation: Hindi - Suhel Farooq Khan/Saifur Rahman Nadwi · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتۡ
Open ayah 82:1जब आसमान तर्ख़ जाएगा
وَإِذَا ٱلۡكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتۡ
Open ayah 82:2और जब तारे झड़ पड़ेंगे
وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ فُجِّرَتۡ
Open ayah 82:3और जब दरिया बह (कर एक दूसरे से मिल) जाएँगे
وَإِذَا ٱلۡقُبُورُ بُعۡثِرَتۡ
Open ayah 82:4और जब कब्रें उखाड़ दी जाएँगी
عَلِمَتۡ نَفۡسٞ مَّا قَدَّمَتۡ وَأَخَّرَتۡ
Open ayah 82:5तब हर शख़्श को मालूम हो जाएगा कि उसने आगे क्या भेजा था और पीछे क्या छोड़ा था
يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلۡكَرِيمِ
Open ayah 82:6ऐ इन्सान तुम्हें अपने परवरदिगार के बारे में किस चीज़ ने धोका दिया
ٱلَّذِي خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ
Open ayah 82:7जिसने तुझे पैदा किया तो तुझे दुरूस्त बनाया और मुनासिब आज़ा दिए
فِيٓ أَيِّ صُورَةٖ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ
Open ayah 82:8और जिस सूरत में उसने चाहा तेरे जोड़ बन्द मिलाए
كَلَّا بَلۡ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ
Open ayah 82:9हाँ बात ये है कि तुम लोग जज़ा (के दिन) को झुठलाते हो
وَإِنَّ عَلَيۡكُمۡ لَحَٰفِظِينَ
Open ayah 82:10हालॉकि तुम पर निगेहबान मुक़र्रर हैं
كِرَامٗا كَٰتِبِينَ
Open ayah 82:11बुर्ज़ुग लोग (फरिश्ते सब बातों को) लिखने वाले (केरामन क़ातेबीन)
يَعۡلَمُونَ مَا تَفۡعَلُونَ
Open ayah 82:12जो कुछ तुम करते हो वह सब जानते हैं
إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمٖ
Open ayah 82:13बेशक नेको कार (बेहिश्त की) नेअमतों में होंगे
وَإِنَّ ٱلۡفُجَّارَ لَفِي جَحِيمٖ
Open ayah 82:14और बदकार लोग यक़ीनन जहन्नुम में जज़ा के दिन
يَصۡلَوۡنَهَا يَوۡمَ ٱلدِّينِ
Open ayah 82:15उसी में झोंके जाएँगे
وَمَا هُمۡ عَنۡهَا بِغَآئِبِينَ
Open ayah 82:16और वह लोग उससे छुप न सकेंगे
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ
Open ayah 82:17और तुम्हें क्या मालूम कि जज़ा का दिन क्या है
ثُمَّ مَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ
Open ayah 82:18फिर तुम्हें क्या मालूम कि जज़ा का दिन क्या चीज़ है
يَوۡمَ لَا تَمۡلِكُ نَفۡسٞ لِّنَفۡسٖ شَيۡـٔٗاۖ وَٱلۡأَمۡرُ يَوۡمَئِذٖ لِّلَّهِ
Open ayah 82:19उस दिन कोई शख़्श किसी शख़्श की भलाई न कर सकेगा और उस दिन हुक्म सिर्फ ख़ुदा ही का होगा