الإنشقاق
Al-Inshiqaaq
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتۡ
Open ayah 84:1जबकि आकाश फट जाएगा,
وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ
Open ayah 84:2और वह अपने रब की सुनेगा, और उसे यही चाहिए भी
وَإِذَا ٱلۡأَرۡضُ مُدَّتۡ
Open ayah 84:3जब धरती फैला दी जाएगी
وَأَلۡقَتۡ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتۡ
Open ayah 84:4और जो कुछ उसके भीतर है उसे बाहर डालकर खाली हो जाएगी
وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ
Open ayah 84:5और वह अपने रब की सुनेगी, और उसे यही चाहिए भी
يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدۡحٗا فَمُلَٰقِيهِ
Open ayah 84:6ऐ मनुष्य! तू मशक़्क़त करता हुआ अपने रब ही की ओर खिंचा चला जा रहा है और अन्ततः उससे मिलने वाला है
فَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ
Open ayah 84:7फिर जिस किसी को उसका कर्म-पत्र उसके दाहिने हाथ में दिया गया,
فَسَوۡفَ يُحَاسَبُ حِسَابٗا يَسِيرٗا
Open ayah 84:8तो उससे आसान, सरसरी हिसाब लिया जाएगा
وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورٗا
Open ayah 84:9और वह अपने लोगों की ओर ख़ुश-ख़ुश पलटेगा
وَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهۡرِهِۦ
Open ayah 84:10और रह वह व्यक्ति जिसका कर्म-पत्र (उसके बाएँ हाथ में) उसकी पीठ के पीछे से दिया गया,
فَسَوۡفَ يَدۡعُواْ ثُبُورٗا
Open ayah 84:11तो वह विनाश (मृत्यु) को पुकारेगा,
وَيَصۡلَىٰ سَعِيرًا
Open ayah 84:12और दहकती आग में जा पड़ेगा
إِنَّهُۥ كَانَ فِيٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا
Open ayah 84:13वह अपने लोगों में मग्न था,
إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ
Open ayah 84:14उसने यह समझ रखा था कि उसे कभी पलटना नहीं है
بَلَىٰٓۚ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرٗا
Open ayah 84:15क्यों नहीं, निश्चय ही उसका रब तो उसे देख रहा था!
فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلشَّفَقِ
Open ayah 84:16अतः कुछ नहीं, मैं क़सम खाता हूँ सांध्य-लालिमा की,
وَٱلَّيۡلِ وَمَا وَسَقَ
Open ayah 84:17और रात की और उसके समेट लेने की,
وَٱلۡقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ
Open ayah 84:18और चन्द्रमा की जबकि वह पूर्ण हो जाता है,
لَتَرۡكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٖ
Open ayah 84:19निश्चय ही तुम्हें मंजिल पर मंजिल चढ़ना है
فَمَا لَهُمۡ لَا يُؤۡمِنُونَ
Open ayah 84:20फिर उन्हें क्या हो गया है कि ईमान नहीं लाते?
وَإِذَا قُرِئَ عَلَيۡهِمُ ٱلۡقُرۡءَانُ لَا يَسۡجُدُونَۤ۩
Open ayah 84:21और जब उन्हें कुरआन पढ़कर सुनाया जाता है तो सजदे में नहीं गिर पड़ते?
بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ يُكَذِّبُونَ
Open ayah 84:22नहीं, बल्कि इनकार करनेवाले तो झुठलाते है,
وَٱللَّهُ أَعۡلَمُ بِمَا يُوعُونَ
Open ayah 84:23हालाँकि जो कुछ वे अपने अन्दर एकत्र कर रहे है, अल्लाह उसे भली-भाँति जानता है
فَبَشِّرۡهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ
Open ayah 84:24अतः उन्हें दुखद यातना की मंगल सूचना दे दो
إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونِۭ
Open ayah 84:25अलबत्ता जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए उनके लिए कभी न समाप्त॥ होनेवाला प्रतिदान है