البروج
Al-Burooj
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلۡبُرُوجِ
Open ayah 85:1साक्षी है बुर्जोंवाला आकाश,
وَٱلۡيَوۡمِ ٱلۡمَوۡعُودِ
Open ayah 85:2और वह दिन जिसका वादा किया गया है,
وَشَاهِدٖ وَمَشۡهُودٖ
Open ayah 85:3और देखनेवाला, और जो देखा गया
قُتِلَ أَصۡحَٰبُ ٱلۡأُخۡدُودِ
Open ayah 85:4विनष्ट हों खाईवाले,
ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلۡوَقُودِ
Open ayah 85:5ईधन भरी आगवाले,
إِذۡ هُمۡ عَلَيۡهَا قُعُودٞ
Open ayah 85:6जबकि वे वहाँ बैठे होंगे
وَهُمۡ عَلَىٰ مَا يَفۡعَلُونَ بِٱلۡمُؤۡمِنِينَ شُهُودٞ
Open ayah 85:7और वे जो कुछ ईमानवालों के साथ करते रहे, उसे देखेंगे
وَمَا نَقَمُواْ مِنۡهُمۡ إِلَّآ أَن يُؤۡمِنُواْ بِٱللَّهِ ٱلۡعَزِيزِ ٱلۡحَمِيدِ
Open ayah 85:8उन्होंने उन (ईमानवालों) से केवल इस कारण बदला लिया और शत्रुता की कि वे उस अल्लाह पर ईमान रखते थे जो अत्यन्त प्रभुत्वशाली, प्रशंसनीय है,
ٱلَّذِي لَهُۥ مُلۡكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِۚ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَيۡءٖ شَهِيدٌ
Open ayah 85:9जिसके लिए आकाशों और धरती की बादशाही है। और अल्लाह हर चीज़ का साक्षी है
إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُواْ ٱلۡمُؤۡمِنِينَ وَٱلۡمُؤۡمِنَٰتِ ثُمَّ لَمۡ يَتُوبُواْ فَلَهُمۡ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمۡ عَذَابُ ٱلۡحَرِيقِ
Open ayah 85:10जिन लोगों ने ईमानवाले पुरुषों और ईमानवाली स्त्रियों को सताया और आज़माईश में डाला, फिर तौबा न की, निश्चय ही उनके लिए जहन्नम की यातना है और उनके लिए जलने की यातना है
إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ جَنَّٰتٞ تَجۡرِي مِن تَحۡتِهَا ٱلۡأَنۡهَٰرُۚ ذَٰلِكَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡكَبِيرُ
Open ayah 85:11निश्चय ही जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए उनके लिए बाग़ है, जिनके नीचे नहरें बह रही होगी। वही है बड़ी सफलता
إِنَّ بَطۡشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ
Open ayah 85:12वास्तव में तुम्हारे रब की पकड़ बड़ी ही सख़्त है
إِنَّهُۥ هُوَ يُبۡدِئُ وَيُعِيدُ
Open ayah 85:13वही आरम्भ करता है और वही पुनरावृत्ति करता है,
وَهُوَ ٱلۡغَفُورُ ٱلۡوَدُودُ
Open ayah 85:14वह बड़ा क्षमाशील, बहुत प्रेम करनेवाला है,
ذُو ٱلۡعَرۡشِ ٱلۡمَجِيدُ
Open ayah 85:15सिंहासन का स्वामी है, बडा गौरवशाली,
فَعَّالٞ لِّمَا يُرِيدُ
Open ayah 85:16जो चाहे उसे कर डालनेवाला
هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡجُنُودِ
Open ayah 85:17क्या तुम्हें उन सेनाओं की भी ख़बर पहुँची हैं,
فِرۡعَوۡنَ وَثَمُودَ
Open ayah 85:18फ़िरऔन और समूद की?
بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ فِي تَكۡذِيبٖ
Open ayah 85:19नहीं, बल्कि जिन लोगों ने इनकार किया है, वे झुठलाने में लगे हुए है;
وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطُۢ
Open ayah 85:20हालाँकि अल्लाह उन्हें घेरे हुए है, उनके आगे-पीछे से
بَلۡ هُوَ قُرۡءَانٞ مَّجِيدٞ
Open ayah 85:21नहीं, बल्कि वह तो गौरव क़ुरआन है,
فِي لَوۡحٖ مَّحۡفُوظِۭ
Open ayah 85:22सुरक्षित पट्टिका में अंकित है