الطارق
At-Taariq
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ
Open ayah 86:1साक्षी है आकाश, और रात में प्रकट होनेवाला -
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ
Open ayah 86:2और तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होनेवाला क्या है?
ٱلنَّجۡمُ ٱلثَّاقِبُ
Open ayah 86:3दमकता हुआ तारा! -
إِن كُلُّ نَفۡسٖ لَّمَّا عَلَيۡهَا حَافِظٞ
Open ayah 86:4कि हर एक व्यक्ति पर एक निगरानी करनेवाला नियुक्त है
فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ مِمَّ خُلِقَ
Open ayah 86:5अतः मनुष्य को चाहिए कि देखे कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है
خُلِقَ مِن مَّآءٖ دَافِقٖ
Open ayah 86:6एक उछलते पानी से पैदा किया गया है,
يَخۡرُجُ مِنۢ بَيۡنِ ٱلصُّلۡبِ وَٱلتَّرَآئِبِ
Open ayah 86:7जो पीठ और पसलियों के मध्य से निकलता है
إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجۡعِهِۦ لَقَادِرٞ
Open ayah 86:8निश्चय ही वह उसके लौटा देने की सामर्थ्य रखता है
يَوۡمَ تُبۡلَى ٱلسَّرَآئِرُ
Open ayah 86:9जिस दिन छिपी चीज़ें परखी जाएँगी,
فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٖ وَلَا نَاصِرٖ
Open ayah 86:10तो उस समय उसके पास न तो अपनी कोई शक्ति होगी और न कोई सहायक
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجۡعِ
Open ayah 86:11साक्षी है आवर्तन (उलट-फेर) वाला आकाश,
وَٱلۡأَرۡضِ ذَاتِ ٱلصَّدۡعِ
Open ayah 86:12और फट जानेवाली धरती
إِنَّهُۥ لَقَوۡلٞ فَصۡلٞ
Open ayah 86:13वह दो-टूक बात है,
وَمَا هُوَ بِٱلۡهَزۡلِ
Open ayah 86:14वह कोई हँसी-मज़ाक नही है
إِنَّهُمۡ يَكِيدُونَ كَيۡدٗا
Open ayah 86:15वे एक चाल चल रहे है,
وَأَكِيدُ كَيۡدٗا
Open ayah 86:16और मैं भी एक चाल चल रहा हूँ
فَمَهِّلِ ٱلۡكَٰفِرِينَ أَمۡهِلۡهُمۡ رُوَيۡدَۢا
Open ayah 86:17अत मुहलत दे दो उन इनकार करनेवालों को; मुहलत दे दो उन्हें थोड़ी-सी