الأعلى
Al-A'laa
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى
Open ayah 87:1तसबीह करो, अपने सर्वाच्च रब के नाम की,
ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ
Open ayah 87:2जिसने पैदा किया, फिर ठीक-ठाक किया,
وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ
Open ayah 87:3जिसने निर्धारित किया, फिर मार्ग दिखाया,
وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ
Open ayah 87:4जिसने वनस्पति उगाई,
فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ
Open ayah 87:5फिर उसे ख़ूब घना और हरा-भरा कर दिया
سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ
Open ayah 87:6हम तुम्हें पढ़ा देंगे, फिर तुम भूलोगे नहीं
إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ
Open ayah 87:7बात यह है कि अल्लाह की इच्छा ही क्रियान्वित है। निश्चय ही वह जानता है खुले को भी और उसे भी जो छिपा रहे
وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ
Open ayah 87:8हम तुम्हें सहज ढंग से उस चीज़ की पात्र बना देंगे जो सहज एवं मृदुल (आरामदायक) है
فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ
Open ayah 87:9अतः नसीहत करो, यदि नसीहत लाभप्रद हो!
سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ
Open ayah 87:10नसीहत हासिल कर लेगा जिसको डर होगा,
وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى
Open ayah 87:11किन्तु उससे कतराएगा वह अत्यन्त दुर्भाग्यवाला,
ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ
Open ayah 87:12जो बड़ी आग में पड़ेगा,
ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ
Open ayah 87:13फिर वह उसमें न मरेगा न जिएगा
قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ
Open ayah 87:14सफल हो गया वह जिसने अपने आपको निखार लिया,
وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ
Open ayah 87:15और अपने रब के नाम का स्मरण किया, अतः नमाज़ अदा की
بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا
Open ayah 87:16नहीं, बल्कि तुम तो सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो,
وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٞ وَأَبۡقَىٰٓ
Open ayah 87:17हालाँकि आख़िरत अधिक उत्तम और शेष रहनेवाली है
إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ
Open ayah 87:18निस्संदेह यही बात पहले की किताबों में भी है;
صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ
Open ayah 87:19इबराईम और मूसा की किताबों में