الغاشية
Al-Ghaashiya
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡغَٰشِيَةِ
Open ayah 88:1क्या तुम्हें उस छा जानेवाली की ख़बर पहुँची है?
وُجُوهٞ يَوۡمَئِذٍ خَٰشِعَةٌ
Open ayah 88:2उस दिन कितने ही चेहरे गिरे हुए होंगे,
عَامِلَةٞ نَّاصِبَةٞ
Open ayah 88:3कठिन परिश्रम में पड़े, थके-हारे
تَصۡلَىٰ نَارًا حَامِيَةٗ
Open ayah 88:4दहकती आग में प्रवेश करेंगे
تُسۡقَىٰ مِنۡ عَيۡنٍ ءَانِيَةٖ
Open ayah 88:5खौलते हुए स्रोत से पिएँगे,
لَّيۡسَ لَهُمۡ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٖ
Open ayah 88:6उनके लिए कोई खाना न होगा सिवाय एक प्रकार के ज़री के,
لَّا يُسۡمِنُ وَلَا يُغۡنِي مِن جُوعٖ
Open ayah 88:7जो न पुष्ट करे और न भूख मिटाए
وُجُوهٞ يَوۡمَئِذٖ نَّاعِمَةٞ
Open ayah 88:8उस दिन कितने ही चेहरे प्रफुल्लित और सौम्य होंगे,
لِّسَعۡيِهَا رَاضِيَةٞ
Open ayah 88:9अपने प्रयास पर प्रसन्न,
فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٖ
Open ayah 88:10उच्च जन्नत में,
لَّا تَسۡمَعُ فِيهَا لَٰغِيَةٗ
Open ayah 88:11जिसमें कोई व्यर्थ बात न सुनेंगे
فِيهَا عَيۡنٞ جَارِيَةٞ
Open ayah 88:12उसमें स्रोत प्रवाहित होगा,
فِيهَا سُرُرٞ مَّرۡفُوعَةٞ
Open ayah 88:13उसमें ऊँची-ऊँची मसनदें होगी,
وَأَكۡوَابٞ مَّوۡضُوعَةٞ
Open ayah 88:14प्याले ढंग से रखे होंगे,
وَنَمَارِقُ مَصۡفُوفَةٞ
Open ayah 88:15क्रम से गाव तकिए लगे होंगे,
وَزَرَابِيُّ مَبۡثُوثَةٌ
Open ayah 88:16और हर ओर क़ालीने बिछी होंगी
أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلۡإِبِلِ كَيۡفَ خُلِقَتۡ
Open ayah 88:17फिर क्या वे ऊँट की ओर नहीं देखते कि कैसा बनाया गया?
وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيۡفَ رُفِعَتۡ
Open ayah 88:18और आकाश की ओर कि कैसा ऊँचा किया गया?
وَإِلَى ٱلۡجِبَالِ كَيۡفَ نُصِبَتۡ
Open ayah 88:19और पहाड़ो की ओर कि कैसे खड़े किए गए?
وَإِلَى ٱلۡأَرۡضِ كَيۡفَ سُطِحَتۡ
Open ayah 88:20और धरती की ओर कि कैसी बिछाई गई?
فَذَكِّرۡ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٞ
Open ayah 88:21अच्छा तो नसीहत करो! तुम तो बस एक नसीहत करनेवाले हो
لَّسۡتَ عَلَيۡهِم بِمُصَيۡطِرٍ
Open ayah 88:22तुम उनपर कोई दरोग़ा नही हो
إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ
Open ayah 88:23किन्तु जिस किसी ने मुँह फेरा और इनकार किया,
فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَكۡبَرَ
Open ayah 88:24तो अल्लाह उसे बड़ी यातना देगा
إِنَّ إِلَيۡنَآ إِيَابَهُمۡ
Open ayah 88:25निस्संदेह हमारी ओर ही है उनका लौटना,
ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا حِسَابَهُم
Open ayah 88:26फिर हमारे ही ज़िम्मे है उनका हिसाब लेना