الفجر

Al-Fajr

The Dawn · Surah 89 · Ayahs: 30 · Meccan

Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. وَٱلۡفَجۡرِ

    Open ayah 89:1

    साक्षी है उषाकाल,

  2. وَلَيَالٍ عَشۡرٖ

    Open ayah 89:2

    साक्षी है दस रातें,

  3. وَٱلشَّفۡعِ وَٱلۡوَتۡرِ

    Open ayah 89:3

    साक्षी है युग्म और अयुग्म,

  4. وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَسۡرِ

    Open ayah 89:4

    साक्षी है रात जब वह विदा हो रही हो

  5. هَلۡ فِي ذَٰلِكَ قَسَمٞ لِّذِي حِجۡرٍ

    Open ayah 89:5

    क्या इसमें बुद्धिमान के लिए बड़ी गवाही है?

  6. أَلَمۡ تَرَ كَيۡفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍ

    Open ayah 89:6

    क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे रब ने क्या किया आद के साथ,

  7. إِرَمَ ذَاتِ ٱلۡعِمَادِ

    Open ayah 89:7

    स्तम्भों वाले 'इरम' के साथ?

  8. ٱلَّتِي لَمۡ يُخۡلَقۡ مِثۡلُهَا فِي ٱلۡبِلَٰدِ

    Open ayah 89:8

    वे ऐसे थे जिनके सदृश बस्तियों में पैदा नहीं हुए

  9. وَثَمُودَ ٱلَّذِينَ جَابُواْ ٱلصَّخۡرَ بِٱلۡوَادِ

    Open ayah 89:9

    और समूद के साथ, जिन्होंने घाटी में चट्टाने तराशी थी,

  10. وَفِرۡعَوۡنَ ذِي ٱلۡأَوۡتَادِ 

    Open ayah 89:10

    और मेखोवाले फ़िरऔन के साथ?

  11. ٱلَّذِينَ طَغَوۡاْ فِي ٱلۡبِلَٰدِ

    Open ayah 89:11

    वे लोग कि जिन्होंने देशो में सरकशी की,

  12. فَأَكۡثَرُواْ فِيهَا ٱلۡفَسَادَ

    Open ayah 89:12

    और उनमें बहुत बिगाड़ पैदा किया

  13. فَصَبَّ عَلَيۡهِمۡ رَبُّكَ سَوۡطَ عَذَابٍ

    Open ayah 89:13

    अततः तुम्हारे रब ने उनपर यातना का कोड़ा बरसा दिया

  14. إِنَّ رَبَّكَ لَبِٱلۡمِرۡصَادِ

    Open ayah 89:14

    निस्संदेह तुम्हारा रब घात में रहता है

  15. فَأَمَّا ٱلۡإِنسَٰنُ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ رَبُّهُۥ فَأَكۡرَمَهُۥ وَنَعَّمَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَكۡرَمَنِ

    Open ayah 89:15

    किन्तु मनुष्य का हाल यह है कि जब उसका रब इस प्रकार उसकी परीक्षा करता है कि उसे प्रतिष्ठा और नेमत प्रदान करता है, तो वह कहता है, 'मेरे रब ने मुझे प्रतिष्ठित किया।'

  16. وَأَمَّآ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ فَقَدَرَ عَلَيۡهِ رِزۡقَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَهَٰنَنِ

    Open ayah 89:16

    किन्तु जब कभी वह उसकी परीक्षा इस प्रकार करता है कि उसकी रोज़ी नपी-तुली कर देता है, तो वह कहता है, 'मेरे रब ने मेरा अपमान किया।'

  17. كَلَّاۖ بَل لَّا تُكۡرِمُونَ ٱلۡيَتِيمَ

    Open ayah 89:17

    कदापि नहीं, बल्कि तुम अनाथ का सम्मान नहीं करते,

  18. وَلَا تَحَٰٓضُّونَ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ

    Open ayah 89:18

    और न मुहताज को खिलान पर एक-दूसरे को उभारते हो,

  19. وَتَأۡكُلُونَ ٱلتُّرَاثَ أَكۡلٗا لَّمّٗا

    Open ayah 89:19

    और सारी मीरास समेटकर खा जाते हो,

  20. وَتُحِبُّونَ ٱلۡمَالَ حُبّٗا جَمّٗا 

    Open ayah 89:20

    और धन से उत्कट प्रेम रखते हो

  21. كَلَّآۖ إِذَا دُكَّتِ ٱلۡأَرۡضُ دَكّٗا دَكّٗا

    Open ayah 89:21

    कुछ नहीं, जब धरती कूट-कूटकर चुर्ण-विचुर्ण कर दी जाएगी,

  22. وَجَآءَ رَبُّكَ وَٱلۡمَلَكُ صَفّٗا صَفّٗا

    Open ayah 89:22

    और तुम्हारा रब और फ़रिश्ता (बन्दों की) एक-एक पंक्ति के पास आएगा,

  23. وَجِاْيٓءَ يَوۡمَئِذِۭ بِجَهَنَّمَۚ يَوۡمَئِذٖ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ وَأَنَّىٰ لَهُ ٱلذِّكۡرَىٰ

    Open ayah 89:23

    और जहन्नम को उस दिन लाया जाएगा, उस दिन मनुष्य चेतेगा, किन्तु कहाँ है उसके लिए लाभप्रद उस समय का चेतना?

  24. يَقُولُ يَٰلَيۡتَنِي قَدَّمۡتُ لِحَيَاتِي

    Open ayah 89:24

    वह कहेगा, 'ऐ काश! मैंने अपने जीवन के लिए कुछ करके आगे भेजा होता।'

  25. فَيَوۡمَئِذٖ لَّا يُعَذِّبُ عَذَابَهُۥٓ أَحَدٞ

    Open ayah 89:25

    फिर उस दिन कोई नहीं जो उसकी जैसी यातना दे,

  26. وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُۥٓ أَحَدٞ

    Open ayah 89:26

    और कोई नहीं जो उसकी जकड़बन्द की तरह बाँधे

  27. يَٰٓأَيَّتُهَا ٱلنَّفۡسُ ٱلۡمُطۡمَئِنَّةُ

    Open ayah 89:27

    'ऐ संतुष्ट आत्मा!

  28. ٱرۡجِعِيٓ إِلَىٰ رَبِّكِ رَاضِيَةٗ مَّرۡضِيَّةٗ

    Open ayah 89:28

    लौट अपने रब की ओर, इस तरह कि तू उससे राज़ी है वह तुझसे राज़ी है। अतः मेरे बन्दों में सम्मिलित हो जा। -

  29. فَٱدۡخُلِي فِي عِبَٰدِي

    Open ayah 89:29

    अतः मेरे बन्दों में सम्मिलित हो जा

  30. وَٱدۡخُلِي جَنَّتِي 

    Open ayah 89:30

    और प्रवेश कर मेरी जन्नत में।'