الأعلى
Al-A'laa
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى
Open ayah 87:1अपने सर्वोच्च प्रभु के नाम की पवित्रता का स्मरण करो।
ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ
Open ayah 87:2जिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया।
وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ
Open ayah 87:3और जिसने अनुमान लगाकर निर्धारित किया, फिर सीधी राह दिखायी।
وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ
Open ayah 87:4और जिसने चारा उपजाया।[1]
- (1-4) इन आयतों में जिस पालनहार ने अपने नाम की पवित्रता का वर्णन करने का आदेश दिया है उस का परिचय दिया गया है कि वह पालनहार है जिस ने सभी को पैदा किया, फिर उन को संतुलित किया, और उन के लिये एक विशेष प्रकार का अनुमान बनाया जिस की सीमा से नहीं निकल सकते, और उन के लिये उस कार्य को पूरा करने की राह दिखाई जिस के लिये उन्हें पैदा किया है।
فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ
Open ayah 87:5फिर उसे (सुखा कर) कूड़ा बना दिया।[1]
- (4-5) इन आयतों में बताया गया है कि प्रत्येक कार्य अनुक्रम से धीरे धीरे होते हैं। धरती के पौधे धीरे धीरे गुंजान और हरे भरे होते हैं। ऐसे ही मानवीय योग्तायें भी धीरे धीरे पूरी होती हैं।
سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ
Open ayah 87:6(हे नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ायेंगे कि भूलोगे नहीं।
إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ
Open ayah 87:7परन्तु, जिसे अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह सभी खुली तथा छिपी बातों को जानता है।
وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ
Open ayah 87:8और हम तुम्हें सरल मार्ग का साहस देंगे।[1]
- (6-8) इन में नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को यह निर्देश दिया गया है कि इस की चिन्ता न करें कि क़ुर्आन मुझे कैसे याद होगा, इसे याद कराना हमारा काम है, और इस का सुरक्षित रहना हमारी दया से होगा। और यह उस की दया और रक्षा है कि इस मानव संसार में किसी धार्मिक ग्रन्थ के संबंध में यह दावा नहीं किया जा सकता कि वह सुरक्षित है, यह गर्व केवल क़ुर्आन को ही प्राप्त है।
فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ
Open ayah 87:9तो आप धर्म की शिक्षा देते रहें। अगर शिक्षा लाभदायक हो।
سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ
Open ayah 87:10डरने वाला ही शिक्षा ग्रहण करेगा।
وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى
Open ayah 87:11और दुर्भाग्य उससे दूर रहेगा।
ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ
Open ayah 87:12जो भीषण अग्नि में जायेगा।
ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ
Open ayah 87:13फिर उसमें न मरेगा, न जीवित रहेगा।[1]
- (9-13) इन में बताया गया है कि आप को मात्र इस का प्रचार प्रसार करना है। और इस की सरल राह यह है कि जो सुने और मानने को लिये तैयार हो उसे शिक्षा दी जाये। किसी के पीछे पड़ने की आवश्यक्ता नहीं है। जो हत्भागे हैं वही नहीं सुनेंगे और नरक की यातना के रूप में अपना दुष्परिणाम देखेंगे।
قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ
Open ayah 87:14वह सफल हो गया, जिसने अपना शुध्दिकरण किया।
وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ
Open ayah 87:15तथा अपने पालनहार के नाम का स्मरण किया और नमाज़ पढ़ी।[1]
- (14-15) इन आयतों में कहा गया है कि सफलता मात्र उन के लिये है जो आस्था, स्वभाव तथा कर्म की पवित्रता को अपनायें, और नमाज़ अदा करते रहें।
بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا
Open ayah 87:16बल्कि तुम लोग तो सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो।
وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٞ وَأَبۡقَىٰٓ
Open ayah 87:17जबकि आख़िरत का जीवन ही उत्त्म और स्थायी है।
إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ
Open ayah 87:18यही बात, प्रथम ग्रन्थों में है।
صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ
Open ayah 87:19(अर्थात) इब्राहीम तथा मूसा के ग्रन्थों में।[1]
- (16-19) इन आयतों का भावार्थ यह है कि वास्तव में रोग यह है कि काफ़िरों को सांसारिक स्वार्थ के कारण नबी की बातें अच्छी नहीं लगतीं। जब कि परलोक ही स्थायी है। और यही सभी आदि ग्रन्थों की शिक्षा है।