الغاشية
Al-Ghaashiya
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡغَٰشِيَةِ
Open ayah 88:1क्या तेरे पास पूरी सृष्टी पर छा जाने वाली (क्यामत) का समाचार आया?
وُجُوهٞ يَوۡمَئِذٍ خَٰشِعَةٌ
Open ayah 88:2उस दिन कितने मूँह सहमे होंगे।
عَامِلَةٞ نَّاصِبَةٞ
Open ayah 88:3परिश्रम करते थके जा रहे होंगे।
تَصۡلَىٰ نَارًا حَامِيَةٗ
Open ayah 88:4पर वे दहकती आग में जायेंगे।
تُسۡقَىٰ مِنۡ عَيۡنٍ ءَانِيَةٖ
Open ayah 88:5उन्हें खोलते सोते का जल पिलाया जायेगा।
لَّيۡسَ لَهُمۡ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٖ
Open ayah 88:6उनके लिए कटीली झाड़ के सिवा, कोई भोजन सामग्री नहीं होगी।
لَّا يُسۡمِنُ وَلَا يُغۡنِي مِن جُوعٖ
Open ayah 88:7जो न मोटा करेगी और न भूख दूर करेगी।[1]
- (1-7) इन आयतों में प्रथम संसारिक स्वार्थ में मग्न इन्सानों को एक प्रश्न द्वारा सावधान किया गया है कि उसे उस समय की सूचना है जब एक आपदा समस्त विश्व पर छा जायेगा? फिर इसी के साथ यह विवरण भी दिया गया है कि उस समय इन्सानों के दो भेद हो जायेंगे, और दोनों के प्रतिफल भी भिन्न होंगेः एक नरक में तथा दूसरा स्वर्ग में जायेगा। तीसरी आयत में "नासिबह" का शब्द आया है जिस का अर्थ है, थक कर चूर हो जाना, अर्थात काफ़िरों को क़्यामत के दिन इतनी कड़ी यातना दी जायेगी कि उन की दशा बहुत ख़राब हो जायेगी। और वे थके-थके से दिखाई देंगे। इस का दूसरा अर्थ यह भी है कि उन्हों ने संसार में बहुत से कर्म किये होंगे परन्तु वह सत्य धर्म के अनुसार नहीं होंगे, इस लिये वे पूजा अर्चना और कड़ी तपस्या कर के भी नरक में जायेंगे, इस लिये कि सत्य आस्था के बिना कोई कर्म मान्य नहीं होगा।
وُجُوهٞ يَوۡمَئِذٖ نَّاعِمَةٞ
Open ayah 88:8कितने मुख उस दिन निर्मल होंगे।
لِّسَعۡيِهَا رَاضِيَةٞ
Open ayah 88:9अपने प्रयास से प्रसन्न होंगे।
فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٖ
Open ayah 88:10ऊँचे स्वर्ग में होंगे।
لَّا تَسۡمَعُ فِيهَا لَٰغِيَةٗ
Open ayah 88:11उसमें कोई बकवास नहीं सुनेंगे।
فِيهَا عَيۡنٞ جَارِيَةٞ
Open ayah 88:12उसमें बहता जल स्रोत होगा।
فِيهَا سُرُرٞ مَّرۡفُوعَةٞ
Open ayah 88:13और उसमें ऊँचे-ऊँचे सिंहासन होंगे।
وَأَكۡوَابٞ مَّوۡضُوعَةٞ
Open ayah 88:14उसमें बहुत सारे प्याले रखे होंगे।
وَنَمَارِقُ مَصۡفُوفَةٞ
Open ayah 88:15पंक्तियों में गलीचे लगे होंगे।
وَزَرَابِيُّ مَبۡثُوثَةٌ
Open ayah 88:16और मख़्मली क़ालीनें बिछी होंगी।[1]
- (8-16) इन आयतों में जो इस संसार में सत्य आस्था के साथ क़ुर्आन आदेशानुसार जीवन व्यतीत कर रहे हैं परलोक में उन के सदा के सुख का दृश्य दिखाया गया है।
أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلۡإِبِلِ كَيۡفَ خُلِقَتۡ
Open ayah 88:17क्या वह ऊँटों को नहीं देखते कि कैसे पैदा किये गये हैं?
وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيۡفَ رُفِعَتۡ
Open ayah 88:18और आकाश को कि किस प्रकार ऊँचा किया गया?
وَإِلَى ٱلۡجِبَالِ كَيۡفَ نُصِبَتۡ
Open ayah 88:19और पर्वतों को कि कैसे गाड़े गये?
وَإِلَى ٱلۡأَرۡضِ كَيۡفَ سُطِحَتۡ
Open ayah 88:20तथा धरती को कि कैसे पसारी गयी?[1]
- (17-20) इन आयतों में फिर विषय बदल कर एक प्रश्न किया जा रहा है कि जो क़ुर्आन की शिक्षा तथा प्रलोक की सूचना को नहीं मानते अपने सामने उन चीज़ों को नहीं देखते जो रात दिन उन के सामने आती रहती हैं, ऊँटों तथा पर्वतों और आकाश एवं धरती पर विचार क्यों नहीं करते कि क्या यह सब अपने आप पैदा हो गये हैं या इन का कोई रचयिता है? यह तो असंभव है कि रचना हो और रचयिता न हो। यदि मानते हैं किसी शक्ति ने इन को बनाया है जिस का कोई साझी नहीं तो उस के अकेले पूज्य होने और उस के फिर से पैदा करने की शक्ति और सामर्थ्य का क्यों इन्कार करते हैं? (तर्जुमानुल क़ुर्आन)
فَذَكِّرۡ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٞ
Open ayah 88:21अतः आप शिक्षा (नसीह़त) दें कि आप शिक्षा देने वाले हैं।
لَّسۡتَ عَلَيۡهِم بِمُصَيۡطِرٍ
Open ayah 88:22आप उनपर अधिकारी नहीं हैं।
إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ
Open ayah 88:23परन्तु, जो मुँह फेरेगा और नहीं मानेगा,
فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَكۡبَرَ
Open ayah 88:24तो अल्लाह उसे भारी यातना देगा।
إِنَّ إِلَيۡنَآ إِيَابَهُمۡ
Open ayah 88:25उन्हें हमारी ओर ही वापस आना है।
ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا حِسَابَهُم
Open ayah 88:26फिर हमें ही उनका ह़िसाब लेना है।[1]
- (21-26) इन आयतों का भावार्थ यह है कि क़ुर्आन किसी को बलपूर्वक मनवाने के लिये नहीं है, और न नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम का यह कर्तव्य है कि किसी को बलपूर्वक मनवायें। आप जिस से डरा रहे हैं यह मानें या न मानें वह खुली बात है। फिर भी जो नहीं सुनते उन को अल्लाह ही समझेगा। यह और इस जैसी क़ुर्आन की अनेक आयतें इस आरोप का खण्डन करती हैं के इस्लाम ने अपने मनवाने के लिये अस्त्र शस्त्र का प्रयोग किया है।