الأعلى
Al-A'laa
Translation: Hindi - Suhel Farooq Khan/Saifur Rahman Nadwi · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى
Open ayah 87:1ऐ रसूल अपने आलीशान परवरदिगार के नाम की तस्बीह करो
ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ
Open ayah 87:2जिसने (हर चीज़ को) पैदा किया
وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ
Open ayah 87:3और दुरूस्त किया और जिसने (उसका) अन्दाज़ा मुक़र्रर किया फिर राह बतायी
وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ
Open ayah 87:4और जिसने (हैवानात के लिए) चारा उगाया
فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ
Open ayah 87:5फिर ख़ुश्क उसे सियाह रंग का कूड़ा कर दिया
سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ
Open ayah 87:6हम तुम्हें (ऐसा) पढ़ा देंगे कि कभी भूलो ही नहीं
إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ
Open ayah 87:7मगर जो ख़ुदा चाहे (मन्सूख़ कर दे) बेशक वह खुली बात को भी जानता है और छुपे हुए को भी
وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ
Open ayah 87:8और हम तुमको आसान तरीके की तौफ़ीक़ देंगे
فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ
Open ayah 87:9तो जहाँ तक समझाना मुफ़ीद हो समझते रहो
سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ
Open ayah 87:10जो खौफ रखता हो वह तो फौरी समझ जाएगा
وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى
Open ayah 87:11और बदबख्त उससे पहलू तही करेगा
ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ
Open ayah 87:12जो (क़यामत में) बड़ी (तेज़) आग में दाख़िल होगा
ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ
Open ayah 87:13फिर न वहाँ मरेगा ही न जीयेगा
قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ
Open ayah 87:14वह यक़ीनन मुराद दिली को पहुँचा जो (शिर्क से) पाक हो
وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ
Open ayah 87:15और अपने परवरदिगार का ज़िक्र करता और नमाज़ पढ़ता रहा
بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا
Open ayah 87:16मगर तुम लोग दुनियावी ज़िन्दगी को तरजीह देते हो
وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٞ وَأَبۡقَىٰٓ
Open ayah 87:17हालॉकि आख़ोरत कहीं बेहतर और देर पा है
إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ
Open ayah 87:18बेशक यही बात अगले सहीफ़ों
صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ
Open ayah 87:19इबराहीम और मूसा के सहीफ़ों में भी है