الطارق
At-Taariq
Translation: Hindi - Suhel Farooq Khan/Saifur Rahman Nadwi · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ
Open ayah 86:1आसमान और रात को आने वाले की क़सम
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ
Open ayah 86:2और तुमको क्या मालूम रात को आने वाला क्या है
ٱلنَّجۡمُ ٱلثَّاقِبُ
Open ayah 86:3(वह) चमकता हुआ तारा है
إِن كُلُّ نَفۡسٖ لَّمَّا عَلَيۡهَا حَافِظٞ
Open ayah 86:4(इस बात की क़सम) कि कोई शख़्श ऐसा नहीं जिस पर निगेहबान मुक़र्रर नहीं
فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ مِمَّ خُلِقَ
Open ayah 86:5तो इन्सान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा हुआ हैं
خُلِقَ مِن مَّآءٖ دَافِقٖ
Open ayah 86:6वह उछलते हुए पानी (मनी) से पैदा हुआ है
يَخۡرُجُ مِنۢ بَيۡنِ ٱلصُّلۡبِ وَٱلتَّرَآئِبِ
Open ayah 86:7जो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच में से निकलता है
إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجۡعِهِۦ لَقَادِرٞ
Open ayah 86:8बेशक ख़ुदा उसके दोबारा (पैदा) करने पर ज़रूर कुदरत रखता है
يَوۡمَ تُبۡلَى ٱلسَّرَآئِرُ
Open ayah 86:9जिस दिन दिलों के भेद जाँचे जाएँगे
فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٖ وَلَا نَاصِرٖ
Open ayah 86:10तो (उस दिन) उसका न कुछ ज़ोर चलेगा और न कोई मददगार होगा
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجۡعِ
Open ayah 86:11चक्कर (खाने) वाले आसमान की क़सम
وَٱلۡأَرۡضِ ذَاتِ ٱلصَّدۡعِ
Open ayah 86:12और फटने वाली (ज़मीन की क़सम)
إِنَّهُۥ لَقَوۡلٞ فَصۡلٞ
Open ayah 86:13बेशक ये क़ुरान क़ौले फ़ैसल है
وَمَا هُوَ بِٱلۡهَزۡلِ
Open ayah 86:14और लग़ो नहीं है
إِنَّهُمۡ يَكِيدُونَ كَيۡدٗا
Open ayah 86:15बेशक ये कुफ्फ़ार अपनी तदबीर कर रहे हैं
وَأَكِيدُ كَيۡدٗا
Open ayah 86:16और मैं अपनी तद्बीर कर रहा हूँ
فَمَهِّلِ ٱلۡكَٰفِرِينَ أَمۡهِلۡهُمۡ رُوَيۡدَۢا
Open ayah 86:17तो काफ़िरों को मोहलत दो बस उनको थोड़ी सी मोहलत दो