التكوير
At-Takwir
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلشَّمۡسُ كُوِّرَتۡ
Open ayah 81:1जब सूर्य लपेट दिया जायेगा।
وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتۡ
Open ayah 81:2और जब तारे धुमिल हो जायेंगे।
وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ سُيِّرَتۡ
Open ayah 81:3जब पर्वत चलाये जायेंगे।
وَإِذَا ٱلۡعِشَارُ عُطِّلَتۡ
Open ayah 81:4और जब दस महीने की गाभिन ऊँटनियाँ छोड़ दी जायेंगी।
وَإِذَا ٱلۡوُحُوشُ حُشِرَتۡ
Open ayah 81:5और जब वन् पशु एकत्र कर दिये जायेंगे।
وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ سُجِّرَتۡ
Open ayah 81:6और जब सागर भड़काये जायेंगे।[1]
- (1-6) इन में प्रलय के प्रथम चरण में विश्व में जो उथल पुथल होगी उस को दिखाया गया है कि आकाश, धरती और पर्वत, सागर तथा जीव जन्तुओं की क्या दशा होगी। और माया मोह में पड़ा इन्सान इसी संसार में अपने प्रियवर धन से कैसा बेपरवाह हो जायेगा। वन पशु भी भय के मारे एकत्र हो जायेंगे। सागरों के जल-पलावन से धरती जल थल हो जायेगी।
وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتۡ
Open ayah 81:7और जब प्राण जोड़ दिये जायेंगे।
وَإِذَا ٱلۡمَوۡءُۥدَةُ سُئِلَتۡ
Open ayah 81:8और जब जीवित गाड़ी गयी कन्या से प्रश्न किया जायेगाः
بِأَيِّ ذَنۢبٖ قُتِلَتۡ
Open ayah 81:9कि वह किस अपराध के कारण वध की गयी।
وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتۡ
Open ayah 81:10तथा जब कर्मपत्र फैला दिये जायेंगे।
وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتۡ
Open ayah 81:11और जब आकाश की खाल उतार दी जायेगी।
وَإِذَا ٱلۡجَحِيمُ سُعِّرَتۡ
Open ayah 81:12और जब नरक दहकाई जायेगी।
وَإِذَا ٱلۡجَنَّةُ أُزۡلِفَتۡ
Open ayah 81:13और जब स्वर्ग समीप लाई जायेगी।
عَلِمَتۡ نَفۡسٞ مَّآ أَحۡضَرَتۡ
Open ayah 81:14तो प्रत्येक प्राणी जान लेगा कि वह क्या लेकर आया है।[1]
- (7-14) इन आयतों में प्रलय के दूसरे चरण की दशा को दर्शाया गया है कि इन्सानों की आस्था और कर्मों के अनुसार श्रेणियाँ बनेंगी। नृशंसितों (मज़लूमों) के साथ न्याय किया जायेगा। कर्म पत्र खोल दिये जायेंगे। नरक भड़काई जायेगी। स्वर्ग सामने कर दी जायेगी। और उस समय सभी को वास्तविक्ता का ज्ञान हो जायेगा। इस्लाम के उदय के समय अरब में कुछ लोग पुत्रियों को जन्म लेते ही जीवित गाड़ दिया करते थे। इस्लाम ने नारियों को जीवन प्रदान किया। और उन्हें जीवित गाड़ देने को घोर अपराध घोषित किया। आयत संख्या 8 में उन्हीं नृशंस अपराधियों को धिक्कारा गया है।
فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلۡخُنَّسِ
Open ayah 81:15मैं शपथ लेता हूँ उन तारों की, जो पीछे हट जाते हैं।
ٱلۡجَوَارِ ٱلۡكُنَّسِ
Open ayah 81:16जो चलते-चलते छुप जाते हैं।
وَٱلَّيۡلِ إِذَا عَسۡعَسَ
Open ayah 81:17और रात की (शपथ), जब समाप्त होने लगती है।
وَٱلصُّبۡحِ إِذَا تَنَفَّسَ
Open ayah 81:18तथा भोर की, जब उजाला होने लगता है।
إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولٖ كَرِيمٖ
Open ayah 81:19ये (क़ुर्आन) एक मान्यवर स्वर्ग दूत का लाया हुआ कथन है।
ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي ٱلۡعَرۡشِ مَكِينٖ
Open ayah 81:20जो शक्तिशाली है। अर्श (सिंहासन) के मालिक के पास उच्च पद वाला है।
مُّطَاعٖ ثَمَّ أَمِينٖ
Open ayah 81:21जिसकी बात मानी जाती है और बड़ा अमानतदार है।[1]
- (15-21) तारों की व्यवस्था गति तथा अंधेरे के पश्चात् नियमित रूप से उजाला की शपथ इस बात की गवाही है कि क़ुर्आन ज्योतिष की बकवास नहीं। बल्कि यह ईश वाणी है। जिस को एक शक्तिशाली तथा सम्मान वाला फ़रिश्ता ले कर मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के पास आया। और अमानतदारी से इसे पहुँचाया।
وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجۡنُونٖ
Open ayah 81:22और तुम्हारा साथी उन्मत नहीं है।
وَلَقَدۡ رَءَاهُ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡمُبِينِ
Open ayah 81:23उसने उसे आकाश में खुले रूप से देखा है।
وَمَا هُوَ عَلَى ٱلۡغَيۡبِ بِضَنِينٖ
Open ayah 81:24वह परोक्ष (ग़ैब) की बात बताने में प्रलोभी नहीं है।[1]
- (22-24) इन में यह चेतावनी दी गई है कि महा ईशदूत (मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम) जो सुना रहे हैं, और जो फ़रिश्ता वह़्यी (प्रकाशना) लाता है उन्हों ने उसे देखा है। वह परोक्ष की बातें प्रस्तुत कर रहे हैं कोई ज्योतिष की बात नहीं, जो धिक्कारे शौतान ज्योतिषियों को दिया करते हैं।
وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَيۡطَٰنٖ رَّجِيمٖ
Open ayah 81:25ये धिक्कारी शैतान का कथन नहीं है।
فَأَيۡنَ تَذۡهَبُونَ
Open ayah 81:26फिर तुम कहाँ जा रहे हो?
إِنۡ هُوَ إِلَّا ذِكۡرٞ لِّلۡعَٰلَمِينَ
Open ayah 81:27ये संसार वासियों के लिए एक स्मृति (शास्त्र) है।
لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَسۡتَقِيمَ
Open ayah 81:28तुममें से उसके लिए, जो सुधरना चाहता हो।
وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ
Open ayah 81:29तथा तुम विश्व के पालनहार के चाहे बिना कुछ नहीं कर सकते।[1]
- (27-29) इन साक्ष्यों के पश्चात सावधान किया गया है कि क़ुर्आन मात्र याद दहानी है। इस विश्व में इस के सत्य होने के सभी लक्षण सबके सामने हैं। इन का अध्ययन कर के स्वयं सत्य की राह अपना लो अन्यथा अपना ही बिगाड़ोगे।