الزلزلة

Az-Zalzala

The Earthquake · Surah 99 · Ayahs: 8 · Medinan

Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

  1. إِذَا زُلۡزِلَتِ ٱلۡأَرۡضُ زِلۡزَالَهَا

    Open ayah 99:1

    जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जायेगा।

  2. وَأَخۡرَجَتِ ٱلۡأَرۡضُ أَثۡقَالَهَا

    Open ayah 99:2

    तथा भूमि अपने बोझ बाहर निकाल देगी।

  3. وَقَالَ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا لَهَا

    Open ayah 99:3

    और इन्सान कहेगा कि इसे क्या हो गया?

  4. يَوۡمَئِذٖ تُحَدِّثُ أَخۡبَارَهَا

    Open ayah 99:4

    उस दिन वह अपनी सभी सूचनायें वर्णन कर देगी।

  5. بِأَنَّ رَبَّكَ أَوۡحَىٰ لَهَا

    Open ayah 99:5

    क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे यही आदेश दिया है।

  6. يَوۡمَئِذٖ يَصۡدُرُ ٱلنَّاسُ أَشۡتَاتٗا لِّيُرَوۡاْ أَعۡمَٰلَهُمۡ

    Open ayah 99:6

    उस दिन लोग तितर-बितर होकर आयेंगे, ताकि वे अपने कर्मों को देख लें।[1]

    1. (1-6) इन आयतों में बताया गया है कि जब प्रलय (क्यामत) का भूकम्प आयेगा तो धरती के भीतर जो कुछ भी है, सब उगल कर बाहर फेंक देगी। यह सब कुछ ऐसे होगा कि जीवित होने के पश्चात् सभी को आश्चर्य होगा कि यह क्या हो रहा है? उस दिन यह निर्जीव धरती प्रत्येक व्यक्ति के कर्मों की गवाही देगी कि किस ने क्या क्या कर्म किये हैं। यद्पि अल्लाह सब के कर्मों को जानता है फिर भी उस का निर्णय गवाहियों से प्रमाणित कर के होगा।
  7. فَمَن يَعۡمَلۡ مِثۡقَالَ ذَرَّةٍ خَيۡرٗا يَرَهُۥ

    Open ayah 99:7

    तो जिसने एक कण के बराबर भी पुण्य किया होगा, उसे देख लेगा।

  8. وَمَن يَعۡمَلۡ مِثۡقَالَ ذَرَّةٖ شَرّٗا يَرَهُۥ

    Open ayah 99:8

    और जिसने एक कण के बराबर भी बुरा किया होगा, उसे देख लेगा।[1]

    1. (7-8) इन आयतों का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला आयेगा, परिवार और साथी सब बिखर जायेंगे। दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि इस संसार में जो किसी भी युग में मरे थे सभी दलों में चले आ रहे होंगे, और सब को अपने किये हुये कर्म दिखाये जायेंगे। और कर्मानुसार पुण्य और पाप का बदला दिया जायेगा। और किसी का पुणय और पाप छिपा नहीं रहेगा।