الشمس
Ash-Shams
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلشَّمۡسِ وَضُحَىٰهَا
Open ayah 91:1साक्षी है सूर्य और उसकी प्रभा,
وَٱلۡقَمَرِ إِذَا تَلَىٰهَا
Open ayah 91:2और चन्द्रमा जबकि वह उनके पीछे आए,
وَٱلنَّهَارِ إِذَا جَلَّىٰهَا
Open ayah 91:3और दिन, जबकि वह उसे प्रकट कर दे,
وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰهَا
Open ayah 91:4और रात, जबकि वह उसको ढाँक ले
وَٱلسَّمَآءِ وَمَا بَنَىٰهَا
Open ayah 91:5और आकाश और जैसा कुछ उसे उठाया,
وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا طَحَىٰهَا
Open ayah 91:6और धरती और जैसा कुछ उसे बिछाया
وَنَفۡسٖ وَمَا سَوَّىٰهَا
Open ayah 91:7और आत्मा और जैसा कुछ उसे सँवारा
فَأَلۡهَمَهَا فُجُورَهَا وَتَقۡوَىٰهَا
Open ayah 91:8फिर उसके दिल में डाली उसकी बुराई और उसकी परहेज़गारी
قَدۡ أَفۡلَحَ مَن زَكَّىٰهَا
Open ayah 91:9सफल हो गया जिसने उसे विकसित किया
وَقَدۡ خَابَ مَن دَسَّىٰهَا
Open ayah 91:10और असफल हुआ जिसने उसे दबा दिया
كَذَّبَتۡ ثَمُودُ بِطَغۡوَىٰهَآ
Open ayah 91:11समूद ने अपनी सरकशी से झुठलाया,
إِذِ ٱنۢبَعَثَ أَشۡقَىٰهَا
Open ayah 91:12जब उनमें का सबसे बड़ा दुर्भाग्यशाली उठ खड़ा हुआ,
فَقَالَ لَهُمۡ رَسُولُ ٱللَّهِ نَاقَةَ ٱللَّهِ وَسُقۡيَٰهَا
Open ayah 91:13तो अल्लाह के रसूल ने उनसे कहा, 'सावधान, अल्लाह की ऊँटनी और उसके पिलाने (की बारी) से।'
فَكَذَّبُوهُ فَعَقَرُوهَا فَدَمۡدَمَ عَلَيۡهِمۡ رَبُّهُم بِذَنۢبِهِمۡ فَسَوَّىٰهَا
Open ayah 91:14किन्तु उन्होंने उसे झुठलाया और उस ऊँटनी की कूचें काट डाली। अन्ततः उनके रब ने उनके गुनाह के कारण उनपर तबाही डाल दी और उन्हें बराबर कर दिया
وَلَا يَخَافُ عُقۡبَٰهَا
Open ayah 91:15और उसे उसके परिणाम का कोई भय नहीं