الليل
Al-Lail
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰ
Open ayah 92:1साक्षी है रात जबकि वह छा जाए,
وَٱلنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ
Open ayah 92:2और दिन जबकि वह प्रकाशमान हो,
وَمَا خَلَقَ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ
Open ayah 92:3और नर और मादा का पैदा करना,
إِنَّ سَعۡيَكُمۡ لَشَتَّىٰ
Open ayah 92:4कि तुम्हारा प्रयास भिन्न-भिन्न है
فَأَمَّا مَنۡ أَعۡطَىٰ وَٱتَّقَىٰ
Open ayah 92:5तो जिस किसी ने दिया और डर रखा,
وَصَدَّقَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ
Open ayah 92:6और अच्छी चीज़ की पुष्टि की,
فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡيُسۡرَىٰ
Open ayah 92:7हम उस सहज ढंग से उस चीज का पात्र बना देंगे, जो सहज और मृदुल (सुख-साध्य) है
وَأَمَّا مَنۢ بَخِلَ وَٱسۡتَغۡنَىٰ
Open ayah 92:8रहा वह व्यक्ति जिसने कंजूसी की और बेपरवाही बरती,
وَكَذَّبَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ
Open ayah 92:9और अच्छी चीज़ को झुठला दिया,
فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡعُسۡرَىٰ
Open ayah 92:10हम उसे सहज ढंग से उस चीज़ का पात्र बना देंगे, जो कठिन चीज़ (कष्ट-साध्य) है
وَمَا يُغۡنِي عَنۡهُ مَالُهُۥٓ إِذَا تَرَدَّىٰٓ
Open ayah 92:11और उसका माल उसके कुछ काम न आएगा, जब वह (सिर के बल) खड्ड में गिरेगा
إِنَّ عَلَيۡنَا لَلۡهُدَىٰ
Open ayah 92:12निस्संदेह हमारे ज़िम्मे है मार्ग दिखाना
وَإِنَّ لَنَا لَلۡأٓخِرَةَ وَٱلۡأُولَىٰ
Open ayah 92:13और वास्तव में हमारे अधिकार में है आख़िरत और दुनिया भी
فَأَنذَرۡتُكُمۡ نَارٗا تَلَظَّىٰ
Open ayah 92:14अतः मैंने तुम्हें दहकती आग से सावधान कर दिया
لَا يَصۡلَىٰهَآ إِلَّا ٱلۡأَشۡقَى
Open ayah 92:15इसमें बस वही पड़ेगा जो बड़ा ही अभागा होगा,
ٱلَّذِي كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ
Open ayah 92:16जिसने झुठलाया और मुँह फेरा
وَسَيُجَنَّبُهَا ٱلۡأَتۡقَى
Open ayah 92:17और उससे बच जाएगा वह अत्यन्त परहेज़गार व्यक्ति,
ٱلَّذِي يُؤۡتِي مَالَهُۥ يَتَزَكَّىٰ
Open ayah 92:18जो अपना माल देकर अपने आपको निखारता है
وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُۥ مِن نِّعۡمَةٖ تُجۡزَىٰٓ
Open ayah 92:19और हाल यह है कि किसी का उसपर उपकार नहीं कि उसका बदला दिया जा रहा हो,
إِلَّا ٱبۡتِغَآءَ وَجۡهِ رَبِّهِ ٱلۡأَعۡلَىٰ
Open ayah 92:20बल्कि इससे अभीष्ट केवल उसके अपने उच्च रब के मुख (प्रसन्नता) की चाह है
وَلَسَوۡفَ يَرۡضَىٰ
Open ayah 92:21और वह शीघ्र ही राज़ी हो जाएगा