العلق
Al-Alaq
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
ٱقۡرَأۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلَّذِي خَلَقَ
Open ayah 96:1पढ़ो, अपने रब के नाम के साथ जिसने पैदा किया,
خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ مِنۡ عَلَقٍ
Open ayah 96:2पैदा किया मनुष्य को जमे हुए ख़ून के एक लोथड़े से
ٱقۡرَأۡ وَرَبُّكَ ٱلۡأَكۡرَمُ
Open ayah 96:3पढ़ो, हाल यह है कि तुम्हारा रब बड़ा ही उदार है,
ٱلَّذِي عَلَّمَ بِٱلۡقَلَمِ
Open ayah 96:4जिसने क़लम के द्वारा शिक्षा दी,
عَلَّمَ ٱلۡإِنسَٰنَ مَا لَمۡ يَعۡلَمۡ
Open ayah 96:5मनुष्य को वह ज्ञान प्रदान किया जिस वह न जानता था
كَلَّآ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ لَيَطۡغَىٰٓ
Open ayah 96:6कदापि नहीं, मनुष्य सरकशी करता है,
أَن رَّءَاهُ ٱسۡتَغۡنَىٰٓ
Open ayah 96:7इसलिए कि वह अपने आपको आत्मनिर्भर देखता है
إِنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلرُّجۡعَىٰٓ
Open ayah 96:8निश्चय ही तुम्हारे रब ही की ओर पलटना है
أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي يَنۡهَىٰ
Open ayah 96:9क्या तुमने देखा उस व्यक्ति को
عَبۡدًا إِذَا صَلَّىٰٓ
Open ayah 96:10जो एक बन्दे को रोकता है, जब वह नमाज़ अदा करता है? -
أَرَءَيۡتَ إِن كَانَ عَلَى ٱلۡهُدَىٰٓ
Open ayah 96:11तुम्हारा क्या विचार है? यदि वह सीधे मार्ग पर हो,
أَوۡ أَمَرَ بِٱلتَّقۡوَىٰٓ
Open ayah 96:12या परहेज़गारी का हुक्म दे (उसके अच्छा होने में क्या संदेह है)
أَرَءَيۡتَ إِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰٓ
Open ayah 96:13तुम्हारा क्या विचार है? यदि उस (रोकनेवाले) ने झुठलाया और मुँह मोड़ा (तो उसके बुरा होने में क्या संदेह है) -
أَلَمۡ يَعۡلَم بِأَنَّ ٱللَّهَ يَرَىٰ
Open ayah 96:14क्या उसने नहीं जाना कि अल्लाह देख रहा है?
كَلَّا لَئِن لَّمۡ يَنتَهِ لَنَسۡفَعَۢا بِٱلنَّاصِيَةِ
Open ayah 96:15कदापि नहीं, यदि वह बाज़ न आया तो हम चोटी पकड़कर घसीटेंगे,
نَاصِيَةٖ كَٰذِبَةٍ خَاطِئَةٖ
Open ayah 96:16झूठी, ख़ताकार चोटी
فَلۡيَدۡعُ نَادِيَهُۥ
Open ayah 96:17अब बुला ले वह अपनी मजलिस को!
سَنَدۡعُ ٱلزَّبَانِيَةَ
Open ayah 96:18हम भी बुलाए लेते है सिपाहियों को
كَلَّا لَا تُطِعۡهُ وَٱسۡجُدۡۤ وَٱقۡتَرِب۩
Open ayah 96:19कदापि नहीं, उसकी बात न मानो और सजदे करते और क़रीब होते रहो