التين
At-Tin
Translation: Hindi - Muhammad Farooq Khan/Muhammad Ahmed · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلتِّينِ وَٱلزَّيۡتُونِ
Open ayah 95:1साक्षी है तीन और ज़ैतून
وَطُورِ سِينِينَ
Open ayah 95:2और तूर सीनीन,
وَهَٰذَا ٱلۡبَلَدِ ٱلۡأَمِينِ
Open ayah 95:3और यह शान्तिपूर्ण भूमि (मक्का)
لَقَدۡ خَلَقۡنَا ٱلۡإِنسَٰنَ فِيٓ أَحۡسَنِ تَقۡوِيمٖ
Open ayah 95:4निस्संदेह हमने मनुष्य को सर्वोत्तम संरचना के साथ पैदा किया
ثُمَّ رَدَدۡنَٰهُ أَسۡفَلَ سَٰفِلِينَ
Open ayah 95:5फिर हमने उसे निकृष्टतम दशा की ओर लौटा दिया, जबकि वह स्वयं गिरनेवाला बना
إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ فَلَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونٖ
Open ayah 95:6सिवाय उन लोगों के जो ईमान लाए और जिन्होंने अच्छे कर्म किए, तो उनके लिए कभी न समाप्त होनेवाला बदला है
فَمَا يُكَذِّبُكَ بَعۡدُ بِٱلدِّينِ
Open ayah 95:7अब इसके बाद क्या है, जो बदले के विषय में तुम्हें झुठलाए?
أَلَيۡسَ ٱللَّهُ بِأَحۡكَمِ ٱلۡحَٰكِمِينَ
Open ayah 95:8क्या अल्लाह सब हाकिमों से बड़ा हाकिम नहीं हैं?