القارعة
Al-Qaari'a
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
ٱلۡقَارِعَةُ
Open ayah 101:1वह खड़खड़ा देने वाली।
مَا ٱلۡقَارِعَةُ
Open ayah 101:2क्या है वह खड़ख़ा देने वाली?
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلۡقَارِعَةُ
Open ayah 101:3और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?[1]
- 'क़ारिअह' प्रलय ही का एक नाम है जो उस के समय की घोर दशा का चित्रण करता है। इस का शाब्दिक अर्थ द्वार खटखटाना है। जब कोई अतिथि अकस्मात रात में आता है तो उसे दरवाज़ा खटखटाने की आवश्यकता होती है। जिस से एक तो यह ज्ञात हुआ कि प्रलय अकस्मात होगी। और दूसरा यह ज्ञात हुआ कि वह कड़ी ध्वनि और भारी उथल पुथल के साथ आयेगी। इसे प्रश्नवाचक वाक्यों में दोहराना सावधान करने और उस की गंभीरता को प्रस्तुत करने के लिये है।
يَوۡمَ يَكُونُ ٱلنَّاسُ كَٱلۡفَرَاشِ ٱلۡمَبۡثُوثِ
Open ayah 101:4जिस दिन लोग, बिखरे पतिंगों के समान (व्याकूल) होंगे।
وَتَكُونُ ٱلۡجِبَالُ كَٱلۡعِهۡنِ ٱلۡمَنفُوشِ
Open ayah 101:5और पर्वत, धुनी हुई ऊन के समान उडेंगे।[1]
- (4-5) इन दोनों आयतों में उस स्थिति को दर्शाया गया है जो उस समय लोगों और पर्वतों की होगी।
فَأَمَّا مَن ثَقُلَتۡ مَوَٰزِينُهُۥ
Open ayah 101:6तो जिसके पलड़े भारी हुए,
فَهُوَ فِي عِيشَةٖ رَّاضِيَةٖ
Open ayah 101:7तो वह मनचाहे सुख में होगा।
وَأَمَّا مَنۡ خَفَّتۡ مَوَٰزِينُهُۥ
Open ayah 101:8तथा जिसके पलड़ हल्के हुए,
فَأُمُّهُۥ هَاوِيَةٞ
Open ayah 101:9तो उसका स्थान 'हाविया' है।
وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا هِيَهۡ
Open ayah 101:10और तुम क्या जानो कि वह (हाविया) क्या है?
نَارٌ حَامِيَةُۢ
Open ayah 101:11वह दहक्ती आग है।[1]
- (6-11) इन आयतों में यह बताया गया है कि प्रलय क्यों होगी? इस लिये कि इस संसार में जिस ने भले बुरे कर्म किये हैं उन का प्रतिकार कर्मों के आधार पर दिया जाये, जिस का परिणाम यह होगा कि जिस ने सत्य विश्वास के साथ सत्कर्म किया होगा वह सुख का भागी होगा। और जिस ने निर्मल परम्परागत रीतियों को मान कर कर्म किया होगा वह नरक में झोंक दिया जायेगा।