الماعون
Al-Maa'un
Translation: Hindi - Azizul-Haqq Al-Umary · Open the surah
بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي يُكَذِّبُ بِٱلدِّينِ
Open ayah 107:1( हे नबी!) क्या तुमने उसे देखा, जो प्रतिकार (बदले) के दिन को झुठलाता है?
فَذَٰلِكَ ٱلَّذِي يَدُعُّ ٱلۡيَتِيمَ
Open ayah 107:2यही वह है, जो अनाथ (यतीम) को धक्का देता है।
وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ
Open ayah 107:3और ग़रीब को भोजन देने पर नहीं उभारता।[1]
- (2-3) इन आयतों में उन काफ़िरों (अधर्मियों) की दशा बताई गई है जो परलोक का इन्कार करते थे।
فَوَيۡلٞ لِّلۡمُصَلِّينَ
Open ayah 107:4विनाश है उन नमाज़ियों के लिए[1]
- इन आयतों में उन मुनाफ़िक़ों (द्वय वादियों) की दशा का वर्णन किया गया है जो ऊपर से मुसलमान हैं परन्तु उन के दिलों में परलोक और प्रतिकार का विश्वास नहीं है। इन दोनों प्रकारों के आचरण और स्वभाव को बयान करने से अभिप्राय यह बताना है कि इन्सान में सदाचार की भावना परलोक पर विश्वास के बिना उत्पन्न नहीं हो सकती। और इस्लाम परलोक का सह़ीह विश्वास दे कर इन्सानों में अनाथों और ग़रीबों की सहायता की भावना पैदा करता है और उसे उदार तथा परोपकारी बनाता है।
ٱلَّذِينَ هُمۡ عَن صَلَاتِهِمۡ سَاهُونَ
Open ayah 107:5जो अपनी नमाज़ से अचेत हैं।
ٱلَّذِينَ هُمۡ يُرَآءُونَ
Open ayah 107:6और जो दिखावे (आडंबर) के लिए करते हैं।
وَيَمۡنَعُونَ ٱلۡمَاعُونَ
Open ayah 107:7तथा माऊन (प्रयोग में आने वाली मामूली चीज़) भी माँगने से नहीं देते।[1]
- आयत संख्या 7 में मामूली चाज़ के लिये 'माऊन' शब्द का प्रयोग हूआ है। जिस का अर्थ है साधारण माँगने के सामान जैसे पानी, आग, नमक, डोल आदि। और आयत का अभिप्राय यह है कि आख़िरत का इन्कार किसी व्यक्ति को इतना तंग दिल बना देता है कि वह साधारण उपकार के लिये भी तैयार नहीं होता।